Gaman लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Gaman लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 मई 2011

आपकी याद आती रही - Aapki Yaad Aati Rahi (Chhaya Ganguli)



Movie/Album : गमन (1978)
Music By : जयदेव
Lyrics By : मखदूम मोहिउद्दीन
Performed By : छाया गांगुली

आपकी याद आती रही रात भर
चश्म-ए-नम मुस्कुराती रही रात भर
आपकी याद आती रही

रात भर दर्द की शम्मा जलती रही
गम की लौ थरथराती रही रात भर
आपकी याद...

बांसुरी की सुरीली सुहानी सदा
याद बन बनके आती रही रात भर
चश्म-ए-नम...

याद की चाँद दिल में उतरती रही
चाँदनी जगमगाती रही रात भर
आपकी याद...

कोई दीवाना गलियों में फिरता रहा
कोई आवाज़ आती रही रात भर
चश्म-ए-नम...

Share:

बुधवार, 18 मई 2011

सीने में जलन - Seene Mein Jalan (Suresh Wadkar)



Movie/Album : गमन (1978)
Music By : जयदेव
Lyrics By : शहरयार
Performed By : सुरेश वाडकर

सीने में जलन, आँखों में तूफ़ान सा क्यों है
इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यों है

दिल है तो, धड़कने का बहाना कोई ढूंढें
पत्थर की तरह बेहिस-ओ-बेजान सा क्यों है
सीने में...

तनहाई की ये कौन सी, मंजिल है रफीकों
ता-हद-ये-नज़र एक बयाबान सा क्यों है
सीने में...

क्या कोई नयी बात नज़र आती है हममें
आईना हमें देख के हैरान सा क्यों है
सीने में...

Share: