1983 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1983 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 अगस्त 2013

दयार-ए-दिल की रात में - Dayar-e-Dil Ki Raat Mein (Ghulam Ali, Asha Bhosle)



Movie/Album: मेराज-ए-गज़ल (1983)
Music By: गुलाम अली
Lyrics By: नासिर काज़मी
Performed By: गुलाम अली, आशा भोंसले

दयार-ए-दिल की रात में चराग़ सा जला गया
मिला नहीं तो क्या हुआ, वो शक़्ल तो दिखा गया

वो दोस्ती तो ख़ैर अब नसीब-ए-दुश्मनाँ हुई
वो छोटी छोटी रंजिशों का लुत्फ़ भी चला गया
दयार-ए-दिल की...

जुदाइयों के ज़ख़्म, दर्द-ए-ज़िन्दगी ने भर दिये
तुझे भी नींद आ गई मुझे भी सब्र आ गया
दयार-ए-दिल की...

ये सुबहो की सफ़ेदियाँ ये दोपहर की ज़र्दियाँ
अब आईने में देखता हूँ मैं कहाँ चला गया
दयार-ए-दिल की...

ये किस ख़ुशी की रेत पर ग़मों को नींद आ गई
वो लहर किस तरफ़ गई ये मैं कहाँ चला गया
दयार-ए-दिल की...

पुकारती हैं फ़ुर्सतें कहाँ गईं वो सोहबतें
ज़मीं निगल गई उन्हें या आसमान खा गया
दयार-ए-दिल की...

गए दिनों की लाश पर पड़े रहोगे कब तलक
अलम्कशो उठो कि आफ़ताब सर पे आ गया
दयार-ए-दिल की...

Share:

सोमवार, 18 मार्च 2013

मेरी पहले ही तंग थी चोली - Meri Pahle Hi Tang Thi Choli (Souten, Kishore, Anuradha)



Movie/Album: सौतन (1983)
Music By: उषा खन्ना
Lyrics By: सावन कुमार
Performed By: किशोर कुमार, अनुराधा पौड़वाल

रंग लाल पीला नीला हरा नीला
ओ मेरी पहले ही तंग थी चोली
ऊपर से आ गई बैरन होली
ज़ुल्म तूने कर डाला
प्यार में रंग डाला
मैं तो सरम से पानी पानी हो ली

हो तुझको सिलवा दूंगा नई चोली
के अब तू सोलह बरस की हो ली
ज़ुल्म तूने कर डाला
प्यार में रंग डाला
ओ हो बिना बन्दूक चल गई गोली
मेरी पहले ही तंग थी...

रंगीला रंगीला मौसम, रंगीला मौसम आया
तेरे मेरे प्यार के चर्चे होने लगे हैं गली गली
दुनिया वाले करने लगे हैं
बातें अब तो जली जली
ज़ुल्म तूने कर डाला...

साजन अब तो तुम बिन
हमसे रहा न जाएगा
जल्दी ही दीवाना तेरा
डोली लेकर आएगा
ज़ुल्म तूने कर डाला...

Share:

सोमवार, 16 जुलाई 2012

लम्बी जुदाई - Lambi Judaai (Hero, Reshma)



Movie/Album: हीरो (1983)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: रेशमा

बिछड़े अभी तो हम, बस कल परसों
जियूंगी मैं कैसे, इस हाल में बरसों
मौत ना आई तेरी याद क्यों आई
हाय, लम्बी जुदाई
चार दिनों दा प्यार, हो रब्बा
बड़ी लम्बी जुदाई, लम्बी जुदाई
होंठों पे आई, मेरी जान, दुहाई
हाय, लम्बी जुदाई

इक तो सजन मेरे पास नहीं रे
दूजे मिलन दी कोई आस नहीं रे
उसपे ये सावन आया आग लगाई
लम्बी जुदाई...

टूटे ज़माने तेरे हाथ निगोड़े
दिल से दिलों के तूने शीशे तोड़े
हिज्र की ऊँची दीवार बनायी
लम्बी जुदाई...

बाग उजड़ गये खिलने से पहले
पंछी बिछड़ गये मिलने से पहले
कोयल की कूक ने हूक उठायी
लम्बी जुदाई...

Share:

मंगलवार, 12 जून 2012

अगर तुम न होते - Agar Tum Na Hote (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: अगर तुम ना होते (1983)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

हमें और जीने की चाहत न होती
अगर तुम न होते, अगर तुम न होते

तुम्हें देखके तो लगता है ऐसे
बहारों का मौसम आया हो जैसे
दिखाई न देती अंधेरों में ज्योती
अगर तुम न होते...

हमें जो तुम्हारा सहारा न मिलता
भंवर में ही रहते किनारा न मिलता
किनारे पे भी तो लहर आ डुबोती
अगर तुम न होते...

तुम्हें क्या बताऊं के तुम मेरे क्या हो
मेरी ज़िंदगी का तुम ही आसरा हो
मैं आशा की लड़ियां, न रह-रह पिरोती
अगर तुम न होते...

हर इक ग़म तुम्हारा सहेंगे खुशी से
करेंगे न शिकवा कभी भी किसी से
जहां मुझपे हंसता, खुशी मुझपे रोती
अगर तुम न होते...

न जाने क्यों दिल से ये आवाज़ आई
मिलन से है बढ़ के तुम्हारी जुदाई
इन आँखों के आँसू, न कहलाते मोती
अगर तुम न होते...

Share:

बुधवार, 29 फ़रवरी 2012

जीवन के दिन छोटे सही - Jeevan Ke Din Chhote Sahi (Kishore Kumar)



Movie/Album: बड़े दिलवाला (1983)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

जीवन के दिन, छोटे सही, हम भी बड़े दिल वाले
कल की हमें, फ़ुर्सत कहाँ, सोचें जो हम मतवाले

जीने का रँगीन मौसम, ये खूबसूरत ज़माना
अपने यही चार पल हैं, आगे है क्या किसने जाना
जीना जिसे आता है वो, इनमें ही मौज मना ले
कल की हमें फ़ुर्सत कहाँ...

ये ज़िन्दगी दर्द भी है, ये ज़िन्दगी है दवा भी
दिल तोड़ना ही न जाने, जाने ये दिल जोड़ना भी
इस ज़िन्दगी का शुक्रिया, सदके मैं ऊपरवाले
कल की हमें फ़ुर्सत कहाँ...

Share:

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012

ज़िन्दगी प्यार का गीत है - Zindagi Pyar Ka Geet Hai (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: सौतन (1983)
Music By: उषा खन्ना
Lyrics By: सावन कुमार
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

ज़िन्दगी प्यार का गीत है
इसे हर दिल को गाना पड़ेगा
ज़िन्दगी ग़म का सागर भी है
हँस के उस पार जाना पड़ेगा

ज़िन्दगी एक अहसास है
टूटे दिल की कोई आस है
ज़िन्दगी एक बनवास है
काट कर सबको जाना पड़ेगा
ज़िन्दगी प्यार का गीत है...

ज़िन्दगी बेवफा है तो क्या
अपने रूठे हैं हम से तो क्या
हाथ में हाथ ना हो तो क्या
साथ फिर भी निभाना पड़ेगा
ज़िन्दगी प्यार का गीत है...

ज़िन्दगी एक मुस्कान है
दर्द की कोई पहचान है
ज़िन्दगी एक मेहमान है
छोड़ संसार जाना पड़ेगा
ज़िन्दगी प्यार का गीत है...

Share:

बुधवार, 23 फ़रवरी 2011

नीले नीले अम्बर पर - Neele Neele Ambar Par (Kishore Kumar)



Movie/Album : कलाकार (1983)
Music By : बप्पी लाहिरी
Lyrics By : इन्दीवर
Performed By : किशोर कुमार

नीले नीले अम्बर पर, चाँद जब आये
प्यार बरसाए, हमको तरसाए
ऐसा कोई साथी हो, ऐसा कोई प्रेमी हो
प्यास दिल की बुझा जाए

ऊँचे-ऊँचे परबत जब चूमते हैं अम्बर को
प्यासा-प्यासा अम्बर जब चूमता है सागर को
प्यार से कसने को, बाहों में बसने को
दिल मेरा ललचाये, कोई तो आ जाए
ऐसा कोई...

ठन्डे-ठन्डे झोंके जब बालों को सहलाएं
तपती-तपती किरणें जब गालों को छू जायें
साँसों की गर्मी को, हाथों की नरमी को
मेरा मन तरसाए, कोई तो छू झाए
ऐसा कोई...

छम-छम करता सावन बूंदों के बान चलाये
सतरंगी बरसातों में जब तनमन भीगा जाए
प्यार में नहाने को, डूब ही जाने को
दिल मेरा तडपाये, ख्वाब जगा जाए
ऐसा कोई...

Share:

शनिवार, 29 जनवरी 2011

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी - Tujhse Naraz Nahin Zindagi (Anup, Lata)



Movie/Album: मासूम (1983)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: अनूप घोषाल, लता मंगेशकर

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी
हैरान हूँ मैं
तेरे मासूम सवालों से
परेशान हूँ मैं

जीने के लिए सोचा ही नहीं
दर्द संभालने होंगे
मुस्कुराये तो मुस्कुराने के
क़र्ज़ उतारने होंगे
मुस्कुराऊं कभी तो लगता है
जैसे होंठों पे क़र्ज़ रखा है
तुझसे...

ज़िन्दगी तेरे गम ने हमें
रिश्ते नए समझाए
मिले जो हमें धूप में मिले
छाँव के ठण्डे साये
तुझसे...

आज अगर भर आई है
बूंदे बरस जाएगी
कल क्या पता किनके लिए
आँखें तरस जाएगी
जाने कब गुम हुआ, कहाँ खोया
इक आंसू छुपा के रखा था
तुझसे...

Share: