RDB_uni लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
RDB_uni लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 28 जुलाई 2013

सिली हवा छू गयी - Sili Hawa Chhu Gayi (Lata Mangeshkar, Libaas)



Movie/Album: लिबास (Libaas) Year - 1988
Music By: आर. डी. बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

सिली हवा छू गयी, सिला बदन छिल गया
गीली नदी के परे, गीला सा चाँद खिल गया

तुमसे मिली जो ज़िन्दगी, हमने अभी बोयी नहीं
तेरे सिवा कोई ना था, तेरे सिवा कोई नहीं
सिली हवा...

जाने कहाँ कैसे शहर, लेके चला ये दिल मुझे
तेरे बगैर दिन ना जला, तेरे बगैर शब न बुझे
सिली हवा...

जितने भी तय करते गए, बढ़ते गए ये फासले
मीलों से दिन छोड़ आये, सालों से रात लेके चले
सिली हवा...

Share:

शनिवार, 29 जनवरी 2011

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी - Tujhse Naraz Nahin Zindagi (Anup, Lata)



Movie/Album: मासूम (1983)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: अनूप घोषाल, लता मंगेशकर

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी
हैरान हूँ मैं
तेरे मासूम सवालों से
परेशान हूँ मैं

जीने के लिए सोचा ही नहीं
दर्द संभालने होंगे
मुस्कुराये तो मुस्कुराने के
क़र्ज़ उतारने होंगे
मुस्कुराऊं कभी तो लगता है
जैसे होंठों पे क़र्ज़ रखा है
तुझसे...

ज़िन्दगी तेरे गम ने हमें
रिश्ते नए समझाए
मिले जो हमें धूप में मिले
छाँव के ठण्डे साये
तुझसे...

आज अगर भर आई है
बूंदे बरस जाएगी
कल क्या पता किनके लिए
आँखें तरस जाएगी
जाने कब गुम हुआ, कहाँ खोया
इक आंसू छुपा के रखा था
तुझसे...

Share: