1973 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1973 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 24 सितंबर 2013

अरे राफ्ता राफ्ता देखो - Are Rafta Rafta Dekho (Kishore Kumar, Rekha)



Movie/Album: कहानी किस्मत की (1973)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: राजेंद्र कृशन
Performed By: किशोर कुमार, रेखा

अरे सुन्नो सुन्नो, अरे सुन्नो सुन्नो, ऐ भाइय्यों बहनों
अरे मगन भाई, ओ छगन भाई, साम्भलो रे साम्भलो
ओ रागोबा, ओ धोंदिबा, आईगा बे आईगा
ओ कर्नल सिंह, ओ जनरल सिंह
ओ तुस्सी भी सुनो पाप्पे!

अरे राफ्ता राफ्ता देखो आँख मेरी लड़ी है
आँख जिससे लड़ी है वो पास मेरे खड़ी है
मुझे जानती है जबसे, ये मरती है तबसे
मैं भी इससे चोरी छुपी, चाहता हूँ तबसे
दिल में ये मेरे बस गयी
ऐ कुड़ी फँस गयी
(अरे ये क्या कह रहे हो? मैंने ऐसा तो नहीं कहा था!)
ऐ ऐ! अरे राफ्ता राफ्ता देखो...

मुझे प्यार सिखाया किसने? इसने!
मुझे प्यार सिखा के दीवाना बनाया किसने? इसने!
ये प्यार का कमाल है, शराब का सुरूर नहीं
होना था सो हो गया, किसी का भी कुसूर नहीं
साँसों में मेरे रस गयी
ऐ कुड़ी फँस गयी!
(ओफ्फो, ये क्या कह रहे हो? मैंने ऐसा तो नहीं कहा था!)
अरे राफ्ता राफ्ता देखो...

अरे पहले शरारत किसने की? इसने की!
अरे पहले शरारत करके मोहब्बत किसने की? इसने की!
इसको पसंद मैं, मुझे ये पसंद है
दिल से मिला है दिल, बात यहाँ बंद हैं
बात भी है ये असली
ओ पांडूबा, पोरगी फँस ली रे फँस ली
(अरे पागल हो गए हो क्या? मैंने ऐसा तो नहीं कहा था!)

अगये ज़वड़ीये लाजो नाको..

Share:

शनिवार, 14 सितंबर 2013

बहुत दूर मुझे चले जाना है - Bahut Door Mujhe Chale Jaana Hai (Lata, Kishore)



Movie/Album: हीरा पन्ना (1973)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

बहुत दूर मुझे चले जाना है
बहुत नज़दीक मुझे आना है
तेरी बाहों में मुझे आज मर जाना है

किसी को इस जगह पे नहीं आना है
किसी को इस जगह से नहीं जाना है
तेरी बाहों में...

जाने मिले या ना मिले फ़िर ऐसी तन्हाई
दिल की लगी लेने लगी सीने में अंगड़ाई
हो मुझको छुपा ले, दिल में बसा ले
देख बुरा ये ज़माना है
किसी को इस जगह...

क्या ज़िंदगी कट जाएगी बस तेरी यादों में
ये रात भी ढल जाएगी क्या यूं ही वादों में
हो अरमान निकले, या जान निकले
प्यार मेरा दीवाना है
किसी को इस जगह...

मेरे बदन में ओ सजन जागी इक चिंगारी
रुक जाएगी जल जाएगी इसमें दुनिया सारी
इसको बुझा दे, शोला बना दे
कहता ये परवाना है
बहुत दूर मुझे...

Share:

रविवार, 2 जून 2013

धीरे से जाना खटियन में - Dheere Se Jaana Khatiyan Mein (Kishore Kumar, Chhupa Rustam)



Movie/Album: छुपा रुस्तम (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

धीरे से जाना खटियन में ओ खटमल
धीरे से जाना खटियन में
सोई है राजकुमारी, देख रही मीठे सपने
जा जा छुप जा तकियन में
ओ खटमल, धीरे से जाना खटियन में

"वीरां थी अपनी ज़िन्दगी और सूना था अपना मकान
हाय, हाय रे किस्मत"

मिले मुश्किल से ये मेहमान
हो भी जाते शायद मेहरबान
आग लगा दी है सुखन में
हो खटमल धीरे से जाना खटियन में
धीरे से जाना...

कोमल है इनका बदन
काँटे सी तेरी चुभन
बाधा डाले निंदियन में
ओ खटमल धीरे से जाना खटियन में
"ए ए किधर जाता है
खबर! खबरदार! हम्म छुप छुप के?"

क्यों छुप-छुप के प्यार करे तू
बड़ा छुपा हुआ रुस्तम है तू
ले ले हमको भी शरण में
ओ खटमल धीरे से जाना खटियन में
धीरे से जाना...
धीरे से जाना बगियन में
ओ भँवरा धीरे से जाना बगियन में

Share:

सोमवार, 27 मई 2013

किसका रस्ता देखे - Kiska Rasta Dekhe (Kishore Kumar)



Movie/Album: जोशीला (1973)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: किशोर कुमार

किसका रस्ता देखे, ऐ दिल, ऐ सौदाई
मीलों है खामोशी, बरसों है तनहाई
भूली दुनिया, कभी की, तुझे भी, मुझे भी
फिर क्यों आँख भर आई
किसका रस्ता देखे...

कोई भी साया नहीं राहों में
कोई भी आएगा न बाहों में
तेरे लिए, मेरे लिए, कोई नहीं रोने वाला
झूठा भी नाता नहीं चाहों में
तू ही क्यों डूबा रहे आहों में
कोई किसी संग मरे, ऐसा नहीं होने वाला
कोई नहीं जो यूँ ही जहां में, बाँटे पीर पराई
किसका रस्ता देखे...

तुझे क्या बीती हुई रातों से
मुझे क्या खोई हुई बातों से
सेज नहीं, चिता सही, जो भी मिले सोना होगा
गई जो डोरी छूट हाथों से
लेना क्या छूटे हुए साथों से
खुशी जहाँ माँगी तूने, वहीं मुझे रोना होगा
न कोई तेरा, न कोई मेरा, फिर किसकी याद आई
किसका रस्ता देखे...

Share:

शनिवार, 16 मार्च 2013

फागुन आयो रे - Phagun Aayo Re (Phagun, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: फागुन (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

पिया संग खेलूं होरी
फागुन आयो रे
चुनरिया भिगो ले गोरी
फागुन आयो रे

देखो जिस ओर, मच रहा शोर
गली में अबीर उड़े, हवा में गुलाल
कहीं कोई हाय, तन को चुराय
चली जाए देती गारी, पोंछे जाए गाल
करे कोई जोरा जोरी
फागुन आयो रे...

कोई कहे सजनी सुनाओ पुकार
बरस बाद आये तोहरे द्वार
आज तो मोरी, गेंडे की कली
होली के बहाने मिलो एक बार
तन पे है रंग, मन पे है रंग
किसी मतवारे ने क्या रंग दियो डार
फुलवा पे पार, गोरी तोरे गार
नैनों में गुलाबी डोरे, मुख पे बहार
भीगी सारी, भीगी चोली
फागुन आयो रे...

Share:

मंगलवार, 5 मार्च 2013

संसार की हर शय का - Sansar Ki Har Shay Ka (Mahendra Kapoor)



Movie/Album: धुंध (1973)
Music By: रवि
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: महेंद्र कपूर

संसार की हर शय का इतना ही फ़साना है
एक धुँध से आना है, एक धुँध में जाना है

ये राह कहाँ से है, ये राह कहाँ तक है
ये राज़ कोई राही समझा है न जाना है
संसार की हर शय का...

एक पल की पलक पर है, ठहरी हुई ये दुनिया
एक पल के झपकने तक हर खेल सुहाना है
संसार की हर शय का...

क्या जाने कोई किस पल, किस मोड़ pe क्या बीते
इस राह में ऐ राही, हर मोड़ बहाना है
संसार की हर शय का...

हम लोग खिलौने हैं, एक ऐसे खिलाड़ी के
जिसको अभी सदियों तक, ये खेल रचाना है
संसार की हर शय का...

Share:

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

तेरे मेरे मिलन की ये - Tere Mere Milan Ki Ye (Lata, Kishore, Abhimaan)



Movie/Album: अभिमान (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर, किशोर कुमार

तेरे मेरे मिलन की ये रैना
नया कोई गुल खिलायेगी
तभी तो चंचल हैं तेरे नैना
देखो ना देखो ना
तेरे मेरे मिलन की...

नन्हां सा गुल खिलेगा अँगनासूनी बैय्याँ सजेगी सजना
जैसे खेले चंदा बादल में
खेलेगा वो तेरे आंचल में
चंदनिया गुनगुनायेगी
तभी तो चंचल हैं तेरे नैना
देखो ना, देखो ना
तेरे मेरे मिलन की...

तुझे थामे कई हाथों से
मिलूंगा मदभरी रातों से
जगा के अनसुनी सी धड़कन
बलमवा भर दूंगी तेरा मन
नई अदा से सतायेगी
तभी तो चंचल हैं तेरे नैना
देखो ना, देखो ना
तेरे मेरे मिलन की...

Share:

बुधवार, 27 फ़रवरी 2013

पिया बिना, बासिया - Piya Bina, Basiya (Lata, Abhimaan)



Movie/Album: अभिमान (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

पिया बिना, पिया बिना, बासिया
बाजे ना...

पिया ऐसे रूठे, के होंठों से मेरे, संगीत रूठा
कभी जब मैं गाऊँ, लगे मेरे मन का, हर गीत झूठा
ऐसे बिछड़े मोसे रसिया
पिया बिना, बासिया...

तुम्हारी सदा बिन, नहीं एक सूनी, मोरी नगरिया
के चुप है पपीहा, मयुर बोल भूले, बन में साँवरिया
दिन है सूना, सूनी रतिया
पिया बिना, बासिया...

Share:

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013

मीत न मिला रे - Meet Na Mila Re (Kishore Kumar)



Movie/Album: अभिमान (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

मीत ना मिला रे मन का
कोई तो मिलन का, करो रे उपाय
मीत ना मिला...

चैन नहीं बाहर, चैन नहीं घर में
मन मेरा धरती पर, और कभी अंबर में
उसको ढूँढा, हर नगर में, हर डगर में
गली-गली देखा नयन उठाये
मीत ना मिला...

रोज़ मैं अपने ही, प्यार को समझाऊँ
वो नहीं आयेगा, मान नहीं पाऊँ
शाम ही से, प्रेम दीपक, मैं जलाऊँ
फिर वही दीपक, दूँ मैं बुझाय
मीत ना मिला...

देर से मन मेरा, आस लिये डोले
प्रीत भरी बानी, साज़ मेरा बोले
कोई सजनी, एक खिड़की भी न खोले
लाख तराने, रहा मैं सुनाय
मीत ना मिला...

Share:

सोमवार, 25 फ़रवरी 2013

लूटे कोई मन का नगर - Loote Koi Mann Ka Nagar (Manhar Udhas, Lata, Abhimaan)



Movie/Album: अभिमान (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृषण
Performed By: लता मंगेशकर, मनहर उदास

लूटे कोई मन का नगर बन के मेरा साथी
कौन है वो, अपनों में कभी, ऐसा कहीं होता है
ये तो बड़ा धोखा है
लूटे कोई मन का...

यहीं पे कहीं है, मेरे मन का चोर
नज़र पड़े तो बइयाँ दूँ मरोड़
जाने दो, जैसे तुम प्यारे हो
वो भी मुझे प्यारा है, जीने का सहारा है
देखो जी तुम्हारी यही बतियाँ, मुझको हैं तड़पातीं
लूटे कोई मन का...

रोग मेरे जी का, मेरे दिल का चैन
साँवला सा मुखड़ा, उसपे कारे नैन
ऐसे को, रोके अब कौन भला
दिल से जो प्यारी है, सजनी हमारी है
का करूँ मैं बिन उसके, रह भी नहीं पाती
लूटे कोई मन का...

Share:

रविवार, 24 फ़रवरी 2013

अब तो है तुमसे - Ab To Hai Tumse (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: अभिमान (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

अब तो है तुमसे हर ख़ुशी अपनी
तुमपे मरना है ज़िंदगी अपनी
अब तो है तुमसे...

जब हो गया तुमपे ये दिल दीवाना
फिर चाहे जो भी कहे हमको ज़माना
कोई बनाये बातें चाहे अब जितनी
अब तो है तुमसे...

तेरे प्यार में बदनाम दूर दूर हो गये
तेरे साथ हम भी सनम मशहूर हो गये
देखो कहाँ ले जाये, बेखुदी अपनी
अब तो है तुमसे...

Share:

शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

प्यार के इस खेल में - Pyar Ke Is Khel Mein (Kishore Kumar)



Movie/Album: जुगनू (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

प्यार के इस खेल में, दो दिलों के मेल में
तेरा पीछा ना मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में...

डरता मैं नहीं, चाहे हो ज़मीं, चाहे आसमां
जहाँ भी तू जायेगी, मैं वहाँ चला आऊंगा
तेरा पीछा ना (ना) मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में...

ओ जान-ए-जिगर, दिन में तू अगर, मुझसे ना मिली
सपनों में आके सारी रात जगाऊंगा
तेरा पीछा ना (ना) मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में ..

दिल के हाथ से, लिख ले बात ये, वादा ये रहा
तेरे घर ले के मैं बारात कभी आऊंगा
तेरा पीछा ना (ना) मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में...

Share:

शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

आज सोचा तो आंसू भर आए - Aaj Socha To Aansoo Bhar Aaye (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: हँसते ज़ख्म (1973)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: कैफी आज़मी
Performed By: लता मंगेशकर

आज सोचा तो आंसू भर आए
मुद्दतें हों गई मुस्कुराये

हर कदम पर उधर मुड़कर देखा
उनकी महफिल से हम उठ तो आए
आज सोचा तो आंसू...

रह गई ज़िन्दगी दर्द बन के
दर्द दिल में छुपाये छुपाये
आज सोचा तो आंसू...

दिल की नाज़ुक रगें टूटती हैं
याद इतना भी कोई न आए
आज सोचा तो आंसू...

Share:

गुरुवार, 8 नवंबर 2012

ये माना मेरी जाँ - Ye Maana Meri Jaan (Md.Rafi)



Movie/Album: हँसते ज़ख्म (1973)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: कैफ़ी आज़मी
Performed By: मो.रफ़ी

तौबा तौबा ये जवानी का गुरूर
इश्क के सामने फिर भी सर झुकाना ही पड़ा
कैसे कहते थे न आएँगे
मगर दिल ने इस तरह पुकारा
तुम्हें आना ही पड़ा

ये माना मेरी जाँ मोहब्बत सजा है
मज़ा इसमें इतना मगर किसलिए है
वो इक बेकरारी जो अब तक इधर थी
वो ही बेकरारी उधर किसलिए है
अभी तक तो इधर थी उधर किसलिए है

बहलना न जाने, बदलना न जाने
तमन्ना मचल के संभालना न जाने
करीब और आओ, कदम तो बढ़ाओ
झुका दूं न मैं सर तो, सर किसलिए है
ये माना मेरी जाँ...

नज़ारे भी देखे, इशारे भी देखे
कई खूबसूरत सहारे भी देखे
नाम क्या चीज़ है, इज्ज़त क्या है
सोने चांदी की हकीकत क्या है
लाख बहलाए कोई दौलत से
प्यार के सामने दौलत क्या है
जो मैखाने जा के, मैं सागर उठाऊं
तो फिर ये नशीली नज़र किसलिए है
ये माना मेरी जाँ...

तुम्हीं ने संवारा, तुम्हीं ने सजाया
मेरे सूने दिल को तुम्हीं ने बसाया
जिस चमन से भी तुम गुजार जाओ
हर कली पर निखार आ जाये
रूठो जाओ तो रूठ जाये खुदा
और जो हँस दो, बहार आ जाये
तुम्हारे कदम से है घर में उजाला
अगर तुम नहीं तो ये घर किसलिए है
ये माना मेरी जाँ...

Share:

बुधवार, 5 सितंबर 2012

हाल क्या है दिलों का - Haal Kya Hai Dilon Ka (Kishore Kumar)



Movie/Album: अनोखी अदा (1973)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम
आपका मुस्कुराना ग़ज़ब ढा गया
एक तो महफ़िल तुम्हारी हसीं कम न थी
उसपे मेरा तराना ग़ज़ब ढा गया
हाल क्या है...

अब तो लहराया मस्ती भरी छाँव में
बाँध दो चाहे घुँघरू मेरे पाँव में
मैं बहकता नहीं था मगर क्या करूँ
आज मौसम सुहाना ग़ज़ब ढा गया
हाल क्या है दिलों का...

हर नज़र उठ रही है तुम्हारी तरफ़
और तुम्हारी नज़र है हमारी तरफ़
आँख उठाना तुम्हारा तो फिर ठीक था
आँख उठाकर, झुकाना ग़ज़ब ढा गया
हाल क्या है दिलों का...

मस्त आँखों का जादू जो शामिल हुआ
मेरा गाना भी सुनने के क़ाबिल हुआ
जिसको देखो वही आज बेहोश है
आज तो मैं दीवाना ग़ज़ब ढा गया
हाल क्या है दिलों का...

Share:

शुक्रवार, 20 जुलाई 2012

दीये जलते हैं - Diye Jalte Hain (Kishore Kumar)



Movie/Album: नमक हराम (1973)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

दीये जलते हैं, फूल खिलते हैं
बड़ी मुश्क़िल से मगर
दुनिया में दोस्त मिलते हैं

जब जिस वक्त क़िसी का
यार जुदा होता है
कुछ ना पूछो यारों दिल का
हाल बुरा होता है
दिल पे यादों के जैसे
तीर चलते हैं
दीये जलते हैं...

इस रंग-रूप पे देखो
हरगिज़ नाज़ ना करना
जान भी मांगे यार तो दे देना
नाराज़ ना करना
रंग उड़ जाते हैं
धूप ढ़लते हैं
दीये जलते हैं...

दौलत और जवानी
इक दिन खो जाती है
सच कहता हूँ सारी दुनिया
दुश्मन हो जाती है
उम्र भर दोस्त लेकिन
साथ चलते हैं
दीये जलते हैं...

Share:

सोमवार, 19 मार्च 2012

यारी है ईमान मेरा - Yaari Hai Imaan Mera (Manna Dey)



Movie/Album: ज़ंजीर (1973)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: मन्ना डे

ग़र ख़ुदा मुझसे कहे
कुछ माँग ऐ बंदे मेरे
मैं ये माँगूँ
महफ़िलों के दौर यूँ चलते रहें
हमप्याला हो, हमनवाला हो, हमसफ़र हमराज़ हों
ता-क़यामत जो चिराग़ों की तरह जलते रहें

यारी है ईमान मेरा यार मेरी ज़िंदगी
प्यार हो बंदों से ये सबसे बड़ी है बंदगी

साज़-ए-दिल छेड़ो जहां में, प्यार की गूँजे सदा
जिन दिलों में प्यार है उनसे बहारें हों फ़िदा
प्यार लेके नूर आया, प्यार लेके सादगी
यारी है ईमान मेरा...

जान भी जाए अगर, यारी में यारों ग़म नहीं
अपने होते यार हो ग़मगीन, मतलब हम नहीं
हम जहाँ हैं उस जगह, झूमेगी नाचेगी ख़ुशी
यारी है ईमान मेरा...

गुल-ए-गुलज़ार क्यों बेज़ार नज़र आता है
चश्म-ए-बद का शिकार यार नज़र आता है
छुपा न हमसे, ज़रा हाल-ए-दिल सुना दे तू
तेरी हँसी की क़ीमत क्या है, ये बता दे तू

कहे तो आसमाँ से चाँद-तारे ले आऊँ
हंसी जवान और दिलकश नज़ारे ले आऊँ
ओए! ओए! क़ुर्बान
तेरा ममनून हूँ, तूने निभाया याराना
तेरी हँसी है आज सबसे बड़ा नज़राना
यार के हँसते ही, महफ़िल पे जवानी आ गई, आ गई
यारी है ईमान मेरा...

लो शेर! कुरबां! कुरबां!

Share:

रविवार, 26 फ़रवरी 2012

तुम जो मिल गए हो - Tum Jo Mil Gaye Ho (Md.Rafi)



Movie/Album: हँसते ज़ख्म (1973)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: कैफ़ी आज़मी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

तुम जो मिल गए हो, तो ये लगता है
के जहां मिल गया
एक भटके हुए राही को, कारवाँ मिल गया

बैठो न दूर हमसे, देखो खफ़ा न हो
क़िस्मत से मिल गए हो, मिलके जुदा न हो
मेरी क्या ख़ता है, होता है ये भी
की ज़मीं से भी कभी आसमां मिल गया
तुम जो मिल गए हो...

तुम क्या जानो तुम क्या हो, एक सुरीला नगमा हो
भीगी रातों में मस्ती, तपते दिल में साया हो
अब जो आ गए हो जाने न दूंगा
की मुझे इक हसीं मेहरबाँ मिल गया
तुम जो मिल गए हो...

तुम भी थे खोए-खोए, मैं भी बुझा-बुझा
था अजनबी ज़माना, अपना कोई न था
दिल को जो मिल गया है तेरा सहारा
इक नई ज़िंदगी का निशां मिल गया
तुम जो मिल गए हो...

Share:

शुक्रवार, 13 जनवरी 2012

ज़िन्दगी में तो सभी प्यार - Zindagi Mein To Sabhi Pyar (Mehdi Hassan)



Movie/Album: अज़्मत (1973)
Music By: नाशाद
Lyrics By: क़तील शिफ़ाई
Performed By: मेहदी हसन

ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
मैं तो मर कर भी मेरी जान तुझे चाहूँगा

तू मिला है तो एहसास हुआ है मुझको
ये मेरी उम्र मोहब्बत के लिए थोड़ी है
इक ज़रा सा गम-ए-दौरा का भी हक है जिसपर
मैंने वो सांस भी तेरे लिए रख छोड़ी है
तुझपे हो जाऊंगा कुर्बान तुझे चाहूँगा
मैं तो मर...

अपने जज़्बात में नगमात रचाने के लिए
मैंने धड़कन की तरह दिल में बसाया है तुझे
मैं तसव्वुर भी जुदाई का भला कैसे करूं
मैंने किम्सत की लकीरों से चुराया है तुझे
प्यार का बन के निगेहबान तुझे चाहूँगा
मैं तो मर...

तेरी हर चाप से जलते हैं ख़यालों में चिराग़
जब भी तू आये जगाता हुआ जादू आये
तुझको छू लूँ तो फ़िर ए जान-ए-तमन्ना मुझको
देर तक अपने बदन से तेरी ख़ुशबू आये
तू बहारों का है उनवान तुझे चाहूँगा
मैं तो मर...

Share:

शुक्रवार, 8 जुलाई 2011

है तेरे साथ मेरी वफ़ा - Hai Tere Saath Meri Wafa (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: हिंदुस्तान की कसम (1973)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: कैफ़ी आज़मी
Performed By: लता मंगेशकर

है तेरे साथ मेरी वफ़ा, मैं नहीं तो क्या
ज़िंदा रहेगा प्यार मेरा, मैं नहीं तो क्या

तेरे लिये उजालों की कोई कमी नहीं
सब तेरी रोशनी है, मेरी रोशनी नहीं
कोई नया चिराग़ जला, मैं नहीं तो क्या
है तेरे...

कुछ धड़कनों का ज़िक्र हो, कुछ दिल की बात हो
मुमकिन है इसके बाद, न दिन हो न रात हो
मेरे लिये न अश्क़ बहा, मैं नहीं तो क्या
है तेरे...

Share: