Hariyali Aur Rasta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hariyali Aur Rasta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 5 नवंबर 2013

लाखों तारे आसमान में - Laakhon Taare Aasmaan Mein (Mukesh, Lata)



Movie/Album: हरियाली और रास्ता (1962)
Music By:शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

लाखों तारे, आसमान में
एक मगर ढूंढे ना मिला
देख के दुनिया की दिवाली
दिल मेरा चुपचाप जला...

क़िस्मत का है, नाम मगर है, काम है ये दुनिया वालों का
फूंक दिया है चमन हमारे ख्वाबों और खयालों का
जी करता है खुद ही घोंट दे, अपने अरमानों का गला
देख के दुनिया की दिवाली...

सौ-सौ सदियों से लम्बी ये, घुम की रात नहीं ढलती
इस अंधियारे के आगे अब, ऐ दिल एक नहीं चलती
हँसते ही लूट गयी चांदनी, और उठते ही चाँद ढला
देख के दुनिया की दिवाली...

मौत है बेहतर इस हालत से, नाम है जिसका मजबूरी
कौन मुसाफिर तय कर पाया, दिल से दिल की ये दूरी
काँटों ही काँटों से गुज़रा, जो राही इस राह चला
देख के दुनिया की दिवाली...

Share:

शनिवार, 18 मई 2013

इब्तदा-ए-इश्क में - Ibtada-e-Ishq Mein (Mukesh, Lata)



Movie/Album: हरियाली और रास्ता (1962)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

इब्तदा-ए-इश्क में हम सारी रात जागे
अल्लाह जाने क्या होगा आगे
ओ मौला जाने क्या होगा आगे
दिल में तेरी उल्फत के बंधने लगे धागे
अल्लाह जाने...

क्या कहूँ कुछ कहा नहीं जाये
बिन कहे भी रहा ना जाये
रात भर करवट मैं बदलूं
दर्द दिल का सहा नहीं जाये
नींद मेरी आँखों से दूर दूर भागे
अल्लाह जाने...

दिल में जागी प्रीत की ज्वाला
जबसे मैंने होश संभाला
मैं हूँ तेरे प्यार की सीमा
तु मेरा राही मतवाला
मेरे मन की वीना में तेरे राग जागे
अल्लाह जाने...

तूने जब-जब आँख मिलाई
दिल से इकआवाज़ ये आई
चलके अब तारों में रहेंगे
प्यार के हम दो सौदाई
मुझको तेरी सूरत भी चांद रात लगे
अल्लाह जाने...

Share:

शनिवार, 18 सितंबर 2010

तेरी याद दिल से - Teri Yaad Dil Se (Mukesh)



Movie/Album: हरियाली और रास्ता (1962)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

तेरी याद दिल से भूलाने चला हूँ
के खुद अपनी हस्ती मिटाने चला हूँ

घटाओं तुम्हें साथ देना पड़ेगा
मैं फिर आज आंसू बहाने चला हूँ
तेरी याद दिल से...

कभी जिस जगह ख्वाब देखे थे मैंने
वहीँ खाक़ अपनी उड़ाने चला हूँ
तेरी याद दिल से...

गम-ए-इश्क ले, फूंक दे मेरा दामन
मैं अपनी लगी यूं, बुझाने चला हूँ
तेरी याद दिल से...

Share: