Salil Choudhary लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Salil Choudhary लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 25 नवंबर 2013

कोई होता जिसको अपना - Koi Hota Jisko Apna (Kishore Kumar, Mere Apne)



Movie/Album: मेरे अपने (1971)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: किशोर कुमार

कोई होता जिसको अपना
हम अपना कह लेते यारों
पास नहीं तो दूर ही होता
लेकिन कोई मेरा अपना

आँखों में नींद न होती
आंसू ही तैरते रहते
ख़्वाबों में जागते हम रात भर
कोई तो ग़म अपनाता
कोई तो साथी होता
कोई होता जिसको...

भूला हुआ कोई वादा
बीती हुई कुछ यादें
तनहाई दोहराती है रात भर
कोई दिलासा होता
कोई तो अपना होता
कोई होता जिसको...

Share:

सोमवार, 26 अगस्त 2013

रजनीगंधा फूल तुम्हारे - Rajnigandha Phool Tumhare (Lata Mangeshkar, Rajnigandha)



Movie/Album: रजनीगंधा (1974)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: योगेश
Performed By: लता मंगेशकर

रजनीगंधा फूल तुम्हारे, महके यूँ ही जीवन में
यूँ ही महके प्रीत पिया की, मेरे अनुरागी मन में

अधिकार ये जब से साजन का हर धड़कन पर माना मैंने
मैं जबसे उनके साथ बँधी, ये भेद तभी जाना मैंने
कितना सुख है बंधन में
रजनीगंधा फूल तुम्हारे...

हर पल मेरी इन आँखों में बस रहते हैं सपने उनके
मन कहता है मैं रंगों की, एक प्यार भरी बदली बनके
बरसूँ उनके आँगन में
रजनीगंधा फूल तुम्हारे...

Share:

रविवार, 25 अगस्त 2013

कई बार यूँ भी देखा है - Kai Baar Yun Bhi Dekha Hai (Mukesh, Rajnigandha)



Movie/Album: रजनीगंधा (1974)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: योगेश
Performed By: मुकेश

कई बार यूँ भी देखा है
ये जो मन की सीमा रेखा है
मन तोड़ने लगता है
अनजानी प्यास के पीछे
अनजानी आस के पीछे
मन दौड़ने लगता है

राहों में, राहों में, जीवन की राहों में
जो खिले हैं फूल, फूल मुस्कुरा के
कौन सा फूल चुरा के
रखूँ लूँ मन में सज़ा के
कई बार यूँ भी...

जानूँ ना, जानूँ ना, उलझन ये जानूँ ना
सुलझाऊं कैसे कुछ समझ ना पाऊं
किसको मीत बनाऊ
किसकी प्रीत भुलाऊं
कई बार यूँ भी...

Share:

बुधवार, 23 जनवरी 2013

मैंने तेरे लिए ही - Maine Tere Liye Hi (Mukesh, Anand)



Movie/Album: आनंद (1971)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: मुकेश

मैंने तेरे लिए ही सात रंग के सपने चुने
सपने, सुरीले सपने
कुछ हँसते, कुछ गम के
तेरी आँखों के साये चुराए रसीली यादों ने

छोटी बातें, छोटी-छोटी बातों की हैं यादें बड़ी
भूले नहीं, बीती हुई एक छोटी घड़ी
जनम-जनम से आँखे बिछाईं
तेरे लिए इन राहों ने
मैंने तेरे लिए ही सात...

भोले-भाले, भोले-भाले दिल को बहलाते रहे
तन्हाई में, तेरे ख्यालों को सजाते रहे
कभी-कभी तो आवाज देकर
मुझको जगाया ख़्वाबों ने
मैंने तेरे लिए ही सात...

Share:

शुक्रवार, 7 सितंबर 2012

ना जिया लागे ना - Na Jiya Laage Na (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: आनंद (1971)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

ना जिया लागे ना
तेरे बिना मेरा कहीं जिया लागे ना

जीना भूले थे कहाँ याद नहीं
तुझको पाया है जहाँ
सांस फिर आई वहीँ
ज़िन्दगी तेरे सिवा हाय भाये ना
ना जिया लागे ना...
पिया तेरी बावरी से रहा जाए ना

तुम अगर जाओ कभी जाओ कहीं
वक़्त से कहना ज़रा
वो ठहर जाए वहीँ
वो घडी वहीँ रहे ना, जाए ना
ना जिया लागे ना...

Share:

मंगलवार, 24 जनवरी 2012

ओ सजना - O Sajna (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: परख (1960)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

ओ सजना
बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई
अँखियों मे प्यार लाई

तुमको पुकारे मेरे मन का पपिहरा
मीठी-मीठी अंगनी में जले मोरा जियरा
ओ सजना...

ऐसी रिमझिम में ओ सजन
प्यासे-प्यासे मेरे नयन
तेरे ही, ख्वाब में, खो गए
सांवली सलोनी घटा, जब-जब छाई
अँखियों में रैना गई, निंदिया न आई
ओ सजना...

Share:

मंगलवार, 1 नवंबर 2011

आके सीधी लगी दिल पे - Aake Seedhi Lagi Dil Pe (Kishore Kumar)



Movie/Album: हॉफ टिकट (1962)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: शैलेन्द्र सिंह
Performed By: किशोर कुमार

(म:)
आके सीधी लगी दिल पे जैसे कटरिया
ओ सांवरिया ओए
आके सीधी लगी दिल पे जैसे कटरिया
ओ सांवरिया ओए होए
ओ तेरी तिरछी नजरिया
(पु:)
ले गयी मेरा दिल तेरी जुल्मी नजरिया
ओ गुजरिया ओए
ले गयी मेरा दिल तेरी जुल्मी नजरिया
ओ गुजरिया ओए होए होए
ओ जाने सारी नगरिया
(म:)
आके सीधी लगी दिल पे जैसे कटरिया
ओ सांवरिया ओए

(म:)
मेरी गली आते हो क्यूँ बार-बार
छेड़-छेड़ जाते हो क्यूँ दिल के तार
ओ सईयाँ, ओ सईयाँ, ओ सईयाँ, पडूँ तोरे पईयाँ
(पु:)
क्या मैं करूँ गोरी मुझे तुझसे है प्यार
जो न तुझे देखूं न आये करार
ओ गोरी, ओ गोरी, ओ गोरी, बड़ के बुदन तीर वी टकर
(म:)
हटो जाओ ना बनाओ
हटो जाओ हाय हाय ना बनाओ हाय हाय हाय
नटखट रंगीले सांवरिया
आके सीधी लगी दिल पे...

(म:)
पीछे-पीछे आते हो क्यूँ दिल के चोर
मान जाओ वरना मचा दूँगी शोर
बचाओ, ओ मुए, ओ मुर्गे, ओ कौवे
(पु:)
पहले तो बाँधी निगाहों की डोर
अब हमसे कहती हो चल पीछा छोड़
ओ गोरी, ओ नटखट, ओ खटपट, ओ पनघट, ओ झटपट
(म:)
तोरे नैना, ओ मीठे बैना
ओ तोरे नैना हाय हाय मीठे बैना ओए होए
मुझको बना गए बावरिया
आके सीधी लगी दिल पे...

Share:

बुधवार, 20 जुलाई 2011

ऐ मेरे प्यारे वतन - Ae Mere Pyaare Watan (Manna Dey)



Movie/Album: काबुलीवाला (1961)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मन्ना डे

ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन
तुझपे दिल क़ुरबान
तू ही मेरी आरज़ू, तू ही मेरी आबरू
तू ही मेरी जान

तेरे दामन से जो आए उन हवाओं को सलाम
चूम लूँ मैं उस ज़ुबाँ को जिसपे आए तेरा नाम
सबसे प्यारी सुबह तेरी, सबसे रंगीं तेरी शाम
तुझपे दिल...

माँ का दिल बन के कभी सीने से लग जाता है तू
और कभी नन्हीं सी बेटी बन के याद आता है तू
जितना याद आता है मुझको
उतना तड़पाता है तू
तुझपे दिल...

छोड़ कर तेरी ज़मीं को दूर आ पहुंचे हैं हम
फिर भी है ये ही तमन्ना तेरे ज़र्रों की क़सम
हम जहाँ पैदा हुए
उस जगह ही निकले दम
तुझपे दिल...

Share:

गुरुवार, 17 मार्च 2011

इतना न मुझसे तू - Itna Na Mujhse Tu (Talat, Lata)



Movie/Album : छाया (1961)
Music By : सलिल चौधरी
Lyrics By : राजेन्द्र किशन
Performed By : तलत महमूद, लता मंगेशकर

इतना न मुझसे तू प्यार बढ़ा
कि मैं एक बादल आवारा
कैसे किसी का सहारा बनूँ
कि मैं खुद बेघर बेचारा

मुझे एक जगह आराम नहीं
रुक जाना मेरा काम नहीं
मेरा साथ कहाँ तक दोगी तुम
मै देश विदेश का बंजारा

इस लिये तुझसे प्यार करूं
कि तू एक बादल आवारा
जनम-जनम से हूँ साथ तेरे
कि नाम मेरा जल की धारा

ओ नील गगन के दीवाने
तू प्यार न मेरा पहचाने
मैं तब तक साथ चलूँ तेरे
जब तक न कहे तू मैं हारा

क्यूँ प्यार में तू नादान बने
इक बादल का अरमान बने
मेरा साथ कहाँ तक दोगी तुम
मैं देस-बिदेस का बंजारा
इतना न...

मदहोश हमेशा रहता हूँ
खामोश हूँ कब कुछ कहता हूँ
कोई क्या जाने मेरे सीने में
है बिजली का भी अंगारा

अरमान था गुलशन पर बरसूँ
एक शोख के दामन पर बरसूँ
अफ़सोस जली मिट्टी पे मुझे
तक़दीर ने मेरी दे मारा
इतना न...

Share:

शनिवार, 1 जनवरी 2011

सुहाना सफ़र - Suhana Safar (Mukesh)



Movie/Album : मधुमति (1958)
Music By : सलील चौधरी
Lyrics By : शैलेन्द्र
Performed By : मुकेश

सुहाना सफ़र और ये मौसम हसीं
हमें डर है हम खो न जाएं कहीं

ये कौन हँसता है फूलों में छुपकर
बहार बेचैन है किसकी धुन पर
कहीं गुनगुन, कहीं रुनझुन कि जैसे नाचे ज़मीं
सुहाना सफ़र...

ये गोरी नदियों का चलना उछलकर
के जैसे अल्हड़ चले पी से मिलकर
प्यारे-प्यारे ये नज़ारे निखार है हर कहीं
सुहाना सफ़र...

वो आसमां झुक रहा है ज़मीं पर
ये मिलन हमने देखा यहीं पर
मेरी दुनिया, मेरे सपने, मिलेंगे शायद यहीं
सुहाना सफ़र...

Share: