Shailendra Singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Shailendra Singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 26 नवंबर 2013

जाने दो ना - Jaane Do Na (Asha Bhosle, Shailendra Singh, Saagar)



Movie/Album: सागर (1985)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: आशा भोंसले, शैलेन्द्र सिंह

जाने दो ना
हे पास आओ ना
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना...छुओ ना देखो छुओ ना...
जाने दो ना...

प्यासे होंठों की जो कहानी है
पास आ के तुम्हें सुनानी है
ये बातें मैं ना कर पाऊँगी
पास ना आना मर जाऊंगी
आओ ना आओ ना पास
आओ ना आओ ना
देखो आओ ना...

दिल जैसे करवटें बदलता है
मेरा तो सारा तन जलता है
अरमां जो दिल में मचलते हैं
तन यूँ ही जलते-पिघलते हैं
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना
छुओ ना देखो छुओ ना
छुओ ना छुओ ना
पास आओ ना...

छोड़ो कलाई देखो रो दूँगी
जाओ मैं तुमसे नहीं बोलूँगी
मान भी जाओ मेरी बात सनम
हाथों में रहने दो ये हाथ सनम
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना
पास आओ ना...

Share:

सोमवार, 23 जुलाई 2012

हमने तुमको देखा - Humne Tumko Dekha (Shailendra Singh)



Movie/Album: खेल खेल में (1975)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: शैलेन्द्र सिंह

हमने तुमको देखा
तुमने हमको देखा ऐसे
हम-तुम सनम, सातों जनम
मिलते रहे हों जैसे

आँखों का रह-रह के मिलना, मिल के झुक जाना
कर देती हैं यही अदायें दिल को दीवाना
हुआ यूँ सामना, पड़ा दिल थामना
हमने तुमको देखा...

बसते-बसते बस जायेगी इस दिल की बस्ती
तब ही जीवन में आयेगी प्यार भरी मस्ती
हमारी दास्ताँ, कहेगा ये जहां
हमने तुमको देखा...

Share:

शुक्रवार, 6 जुलाई 2012

मैं का करूँ राम - Main Ka Karoon Ram (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: संगम (1964)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र सिंह
Performed By: लता मंगेशकर

मैं का करूँ राम मुझे बुड्ढा मिल गया
हाय हाय बुड्ढा मिल गया

सब जो गये बाग़ मेरा बुड्ढा भी चला गया
सब तो लाये फूल बुड्ढा गोभी ले के आ गया
मैं हो गई बदनाम मुझे बुड्ढा मिल गया
मैं का करूँ राम...

मैं गुड़िया हसीन मेरी मोरनी सी चाल है
सर में सफ़ेद उसके दादा जी सा बाल है
क्या होगा अंजाम मुझे बुड्ढा मिल गया
मैं का करूँ राम...

परियों के देश मुझे बुड्ढा ले के आ गया
मैंने जो उठाया घूँघट बुड्ढा गुस्सा खा गया
बिगड़े सारे काम मुझे बुड्ढा मिल गया
मैं का करूँ राम...

Share:

मंगलवार, 1 नवंबर 2011

आके सीधी लगी दिल पे - Aake Seedhi Lagi Dil Pe (Kishore Kumar)



Movie/Album: हॉफ टिकट (1962)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: शैलेन्द्र सिंह
Performed By: किशोर कुमार

(म:)
आके सीधी लगी दिल पे जैसे कटरिया
ओ सांवरिया ओए
आके सीधी लगी दिल पे जैसे कटरिया
ओ सांवरिया ओए होए
ओ तेरी तिरछी नजरिया
(पु:)
ले गयी मेरा दिल तेरी जुल्मी नजरिया
ओ गुजरिया ओए
ले गयी मेरा दिल तेरी जुल्मी नजरिया
ओ गुजरिया ओए होए होए
ओ जाने सारी नगरिया
(म:)
आके सीधी लगी दिल पे जैसे कटरिया
ओ सांवरिया ओए

(म:)
मेरी गली आते हो क्यूँ बार-बार
छेड़-छेड़ जाते हो क्यूँ दिल के तार
ओ सईयाँ, ओ सईयाँ, ओ सईयाँ, पडूँ तोरे पईयाँ
(पु:)
क्या मैं करूँ गोरी मुझे तुझसे है प्यार
जो न तुझे देखूं न आये करार
ओ गोरी, ओ गोरी, ओ गोरी, बड़ के बुदन तीर वी टकर
(म:)
हटो जाओ ना बनाओ
हटो जाओ हाय हाय ना बनाओ हाय हाय हाय
नटखट रंगीले सांवरिया
आके सीधी लगी दिल पे...

(म:)
पीछे-पीछे आते हो क्यूँ दिल के चोर
मान जाओ वरना मचा दूँगी शोर
बचाओ, ओ मुए, ओ मुर्गे, ओ कौवे
(पु:)
पहले तो बाँधी निगाहों की डोर
अब हमसे कहती हो चल पीछा छोड़
ओ गोरी, ओ नटखट, ओ खटपट, ओ पनघट, ओ झटपट
(म:)
तोरे नैना, ओ मीठे बैना
ओ तोरे नैना हाय हाय मीठे बैना ओए होए
मुझको बना गए बावरिया
आके सीधी लगी दिल पे...

Share:

सोमवार, 9 मई 2011

तू प्यार का सागर है - Tu Pyar Ka Sagar Hai (Manna Dey)



Movie/Album: सीमा (1955)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मन्ना डे

तू प्यार का सागर है
तेरी इक बूँद के प्यासे हम
लौटा जो दिया तुमने
चले जायेंगे जहां से हम
तू प्यार का सागर...

घायल मन का पागल पंछी उड़ने को बेक़रार
पंख हैं कोमल, आँख है धुँधली, जाना है सागर पार
अब तू ही इसे समझा, राह भूले थे कहाँ से हम
तू प्यार का सागर...

इधर झूम के गाये ज़िंदगी, उधर है मौत खड़ी
कोई क्या जाने कहाँ है सीमा, उलझन आन पड़ी
कानों में ज़रा कह दे, कि आएँ कौन दिशा से हम
तू प्यार का सागर...

Share:

बुधवार, 27 अप्रैल 2011

भय भन्जना बन्दना - Bhay Bhanjana Bandana (Manna Dey)



Movie/Album: बसन्त बहार (1956)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र सिंह
Performed By: मन्ना डे

भय भन्जना, बन्दना सुन हमारी
दरस तेरे माँगे, ये तेरा पुजारी

गीतों के फूलों की माला बना कर
लाया हूँ दिल आरती में सजा कर
ये साँसों की सरगम करूँ तेरे अर्पण
तुझे और क्या दूँ मैं ठहरा भिखारी
दरस तेरे...

आजा मधुर स्वप्न सीमुसकुराती
मन के बुझे दीप हंस कर जलाती
जपे दिल की धड़कन तेरा नाम हरदम
उतर ज्योत किरणों की लेकर सवारी
दरस तेरे...

गगन तलक मैं पलक पसारुं
एक झलक दिखलाजा
मुझ पे तरस कर, एक पल हँस कर
ज्योति धार बरसा जा
मेरी लाज, तेरे हाथ कर दे आज

Share:

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

सुर ना सजे - Sur Na Saje (Manna Dey)



Movie/Album: बसंत बहार (1956)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मन्ना डे

सुर ना सजे क्या गाऊं मैं
सुर के बिना, जीवन सुना
सुर ना सजे...

दोनों जहां मुझसे रूठे
तेरे बिना ये गीत भी झूठे
सुर ना सजे...

जलते गया जीवन मेरा
इस रात का न होगा सवेरा
सुर ना सजे...

संगीत मन को पंख लगाए
गीतों से रिमझिम रस बरसाए
स्वर की साधना, परमेश्वर की
सुर ना सजे...

Share:

बुधवार, 26 जनवरी 2011

दोस्त, दोस्त ना रहा - Dost Dost Na Raha (Mukesh)



Movie/Album : संगम (1964)
Music By : शंकर-जयकिशन
Lyrics By : शैलेन्द्र सिंह
Performed By : मुकेश

दोस्त, दोस्त ना रहा, प्यार, प्यार ना रहा
ज़िंदगी हमें तेरा ऐतबार ना रहा

अमानतें मैं प्यार की, गया था जिसको सौंप कर
वो मेरे दोस्त तुम ही थे, तुम्हीं तो थे
जो ज़िंदगी की राह मे, बने थे मेरे हमसफ़र
वो मेरे दोस्त तुम ही थे, तुम्हीं तो थे
सारे भेद खुल गए, राज़दार ना रहा
ज़िंदगी हमें तेरा...

गले लगीं सहम सहम, भरे गले से बोलतीं
वो तुम ना थीं तो कौन था, तुम्हीं तो थीं
सफ़र के वक्त में पलक पे मोतियों को तोलती
वो तुम ना थी तो कौन था, तुम्हीं तो थीं
नशे की रात ढल गयी, अब खुमार ना रहा
ज़िन्दगी हमें तेरा...

वफ़ा का ले के नाम जो, धड़क रहे थे हर घड़ी
वो मेरे नेक नेक दिल, तुम्हीं तो हो
जो मुस्कुराते रह गए, जहर की जब सुई गड़ी
वो मेरे नेक नेक दिल, तुम्हीं तो हो
अब किसी का मेरे दिल, इंतज़ार ना रहा
ज़िन्दगी हमें तेरा...

Share:

मंगलवार, 30 नवंबर 2010

ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर - Yeh Mera Prem Patra Padh Kar (Md.Rafi)



Movie/Album: संगम (1964)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र सिंह
Performed By: मो.रफ़ी

मेहरबां लिखूं, हसीना लिखूं, या दिलरुबा लिखूं
हैरान हूँ कि आप को इस ख़त में क्या लिखूं
ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर के तुम नाराज़ न होना
कि तुम मेरी ज़िन्दगी हो कि तुम मेरी बंदगी हो

तुझे मैं चाँद कहता था, मगर उसमें भी दाग है
तुझे सूरज मैं कहता था, मगर उसमें भी आग है
तुझे इतना ही कहता हूँ
कि मुझको तुमसे प्यार है
तुमसे प्यार है, तुमसे प्यार है
ये मेरा...

तुझे गंगा मैं समझूंगा, तुझे जमुना मैं समझूंगा
तू दिल के पास है इतनी, तुझे अपना मैं समझूंगा
अगर मर जाऊं रूह भटकेगी
तेरे इंतज़ार में,
इंतज़ार में, इंतज़ार में
ये मेरा...

Share: