Syed Aslam Noor लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Syed Aslam Noor लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 सितंबर 2012

नहीं रखता दिल में - Nahin Rakhta Dil Mein (Lucky Ali)



Movie/Album: सिफर (1998)
Music By: लकी अली
Lyrics By: स्येद असलम नूर
Performed By: लकी अली

नहीं रखता दिल में कुछ रखता हूँ जुबां पर
समझे ना अपने भी कभी
कह नहीं सकता मैं क्या सहता हूँ छुपा कर
इक ऐसी आदत है मेरी
सभी तो हैं जिनसे मिलता हूँ
सही जो है इनसे कहता हूँ
जो समझता हूँ

मैंने देखा नहीं रंग दिल आया है सिर्फ अदा पर
इक ऐसी चाहत है मेरी
बहारों के घेरे से लाया मैं दिल सजा कर
इक ऐसी सोहबत है मेरी
साये में छाए रहता हूँ
आँखें बिछाये रहता हूँ
जिनसे मिलता हूँ

कितनो को देखा है हमने यहाँ
कुछ सिखा है हमने उनसे नया

पहले फुरसत थी अब हसरतें समाकर
इक ऐसी उलझन है मेरी
खुद चलकर रुकता हूँ जहाँ जिस जगह पर
इक ऐसी सरहद है मेरी
कहने से भी मैं डरता हूँ
अपनों के धुन में रहता हूँ
कर क्या सकता हूँ

दे सकता हूँ मैं थोडा प्यार यहाँ पर
जितनी हैसियत है मेरी
रह जाऊं सबके दिल में दिल को बसाकर
इक ऐसी नियत है मेरी
हो जाये तो भी राज़ी हूँ
खो जाऊं तो मैं बाकी हूँ
यूँ समझता हूँ

रस्ते न बदले न बदला जहां 
फिर क्यों बदलते कदम हैं यहाँ

Share:

सोमवार, 17 सितंबर 2012

तेरी यादें आती हैं - Teri Yaadein Aati Hain (Lucky Ali)



Movie/Album: सिफर (1998)
Music By: लकी अली
Lyrics By: स्येद असलम नूर
Performed By: लकी अली

तेरी यादें आती हैं, तेरी यादें आती हैं
तेरी यादें आती हैं, कुछ बातें आती हैं

दिल में तलब है, लब पे तराना
किसी की तलाश में ये गुज़रे ज़माना
कल है कहाँ दो पल का बहाना
नहीं था यकीं हम हुए तो रवाना
तेरी यादें

दुनिया के रास्तों में
एक है ज़रिया, एक है ज़रिया
कहता दीवाना ये सुन तो ले
दरिया से जा मिली है
कितनी ही नदियाँ, कितनी ही नदियाँ
कहता दीवाना ये सुन तो ले
ऐसा समां भी न देखा है
मौसम ये बहका और महका है
तेरी यादें...

क़हीं रंग में ढला है कोई पैमाना
कहीं आसमां झुका है, ज़मीं है सराना
इन्हीं राह से गुज़रते हम रोजाना
किसका पता लिए हम चले किस ठिकाना

दिल है नादान अपना
कहती है दुनिया, कहती है दुनिया
कैसा दीवाना ये सुन तो ले
हम से हैरान दुनिया
कैसी नगरियाँ कैसी नगरियाँ
कहता दिवाना ये, सुन तो ले
धीरे-धीरे अब ये सहना है
आँखें बिछाये अब रहना है
तेरी यादें...

Share:

रविवार, 16 सितंबर 2012

देखा है ऐसे भी - Dekha Hai Aise Bhi (Lucky Ali, Sifar)



Movie/Album: सिफर (1998)
Music By: लकी अली
Lyrics By: स्येद असलम नूर
Performed By: लकी अली

घर को मैं निकला, तन्हां अकेला
साथ मेरे कौन है, यार है मेरा
जो भी करना था, कर आ गया मैं
प्यार को ही मानते, चलते जाना
देखा है ऐसे भी, किसी को ऐसे ही
अपने भी दिल में बसाये हुए कुछ इरादे हैं
दिल के किसी कोने में भी कुछ ऐसे ही वादे हैं
इनको लिए जब हम चले, नज़ारे भी हमसे मिले
देखा है ऐसे भी...

हँसते हँसाते यूँ सब को मनाते हम जायेंगे
बरसों की दूरी को मिलके हम साथ मिटायेंगे
प्यार रहे उनके लिए, जो ढूंढे वो उनको मिले

थोड़ा सा गरज है, थोड़ी सी समझ है
चाहतों के दायरे में इतना फ़रज़ है
कोई कहता है, कि घर आ गया है
आरज़ू भी अर्ज़ है, पढ़ते जाना
देखा है ऐसे भी...
दिल के झरोखों में अब भी मोहब्बत के साये हैं
रह जाएँ जो बाद में भी हमारे वो पाए हैं
इनके लिए अब तक चलें, हज़ारों में हम भी मिले

Share:

शनिवार, 15 सितंबर 2012

ओ सनम - O Sanam (Lucky Ali)



Movie/Album: सुनो (1996)
Music By: लकी अली
Lyrics By: स्येद असलम नूर
Performed By: लकी अली

शाम सवेरे तेरी यादें आती हैं
आके दिल को मेरे यूँ तड़पाती हैं
ओ सनम मोहब्बत की कसम
मिलके बिछड़ना तो दस्तूर हो गया
यादों में तेरी मैं जो दूर हो गया
ओ सनम तेरी यादों की कसम

समझे ज़माना के दिल है खिलौना
जाना है अब क्या है दिल का लगाना
नज़रों से ना यूँ हमको गिराना
मर भी गए तो भूल न जाना
आँखों में बसी हो पर दूर हो कहीं
दिल के करीब हो ये मुझको है यकीं
ओ सनम तेरे प्यार की कसम

Share: