Umrao Jaan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Umrao Jaan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 23 जुलाई 2013

ये क्या जगह है दोस्तों - Ye Kya Jagah Hai Doston (Asha Bhosle, Umrao Jaan)



Movie/Album: उमराव जान (1981)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: शहरयार
Performed By: आशा भोंसले

ये क्या जगह है दोस्तों, ये कौन सा दयार है
हद-ए-निगाह तक जहाँ गुबार ही गुबार है
ये क्या जगह है दोस्तों...

ये किस मकाम पर हयात, मुझको लेके आ गई
ना बस खुशी पे जहाँ, ना ग़म पे इख़्तियार है
ये क्या जगह है...

तमाम उम्र का हिसाब मांगती है ज़िन्दगी
ये मेरा दिल कहे तो क्या, ये खुद से शर्मसार है
ये क्या जगह है...

बुला रहा क्या कोई चिलमनों के उस तरफ़
मेरे लिये भी क्या कोई उदास बेक़रार है
ये क्या जगह है...

न जिसकी शकल है कोई, न जिसका नाम है कोई
इक ऐसी शै का क्यों हमें अज़ल से इन्तज़ार है
ये क्या जगह है...

Share:

रविवार, 14 जुलाई 2013

ज़िन्दगी जब भी तेरी बज़्म - Zindagi Jab Bhi Teri Bazm (Talat Aziz, Umrao Jaan)



Movie/Album: उमराव जान (1981)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: शहरयार
Performed By: तलत अज़ीज़

ज़िन्दगी जब भी तेरी बज़्म में लाती है हमें
ये ज़मीं चाँद से बेहतर नज़र आती है हमें

सुर्ख फूलों से महक उठती हैं दिल की राहें
दिन ढले यूँ तेरी आवाज़ बुलाती है हमें
ज़िन्दगी जब भी तेरी...

याद तेरी कभी दस्तक, कभी सरगोशी से
रात के पिछले पहर रोज़ जगाती है हमें
ज़िन्दगी जब भी तेरी...

हर मुलाक़ात का अंजाम जुदाई क्यूँ है
अब तो हर वक़्त यही बात सताती है हमें
ज़िन्दगी जब भी तेरी...

Share:

शनिवार, 13 जुलाई 2013

जुस्तजू जिसकी थी - Justjoo Jiski Thi (Asha Bhosle, Umrao Jaan)



Movie/Album: उमराव जान (1981)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: शहरयार
Performed By: आशा भोंसले

जुस्तजू जिसकी थी उसको तो न पाया हमने
इस बहाने से मगर देख ली दुनिया हमने

तुझको रुसवा न किया, खुद भी पशेमाँ न हुये
इश्क़ की रस्म को इस तरह निभाया हमने
जुस्तजू जिसकी थी...

कब मिली थी कहाँ बिछड़ी थी, हमें याद नहीं
ज़िंदगी तुझको तो, बस ख़्वाब में देखा हमने
जुस्तजू जिसकी थी...

ऐ अदा और सुनाये भी तो क्या हाल अपना
उम्र का लम्बा सफ़र तय किया तन्हा हमने
जुस्तजू जिसकी थी...

Share:

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2012

दिल चीज़ क्या है - Dil Cheez Kya Hai (Asha Bhosle)



Movie/Album: उमराव जान (1981)
Music By: खय्याम
Lyrics By: शहरयार
Performed By: आशा भोंसले

दिल चीज़ क्या है, आप मेरी जान लीजिये
बस एक बार मेरा कहा मान लीजिये

इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार
दीवार-ओ-दर को गौर से पहचान लीजिये
दिल चीज़ क्या है...

माना के दोस्तों को नहीं दोस्ती का पास
लेकिन ये क्या के गैर का अहसान लीजिये
दिल चीज़ क्या है...

कहिये तो आसमां को ज़मीं पर उतार लाएं
मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिये
दिल चीज़ क्या है...

Share:

इन आँखों की मस्ती के - In Aankhon Ki Masti Ke (Asha Bhosle)



Movie/Album: उमराव जान (1981)
Music By: खय्याम
Lyrics By: शहरयार
Performed By: आशा भोंसले

इन आँखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं
इन आँखों से वाबस्ता अफ़साने हज़ारों हैं

इक तुम ही नहीं तन्हाँ, उल्फ़त में मेरी रुसवा
इस शहर में तुम जैसे दीवाने हज़ारों हैं
इन आँखों की...

इक सिर्फ़ हम ही मय को, आँखों से पिलाते हैं
कहने को तो दुनिया में मयख़ाने हज़ारों हैं
इन आँखों की...

इस शम्म-ए-फ़रोज़ाँ को, आँधी से डराते हो
इस शम्म-ए-फ़रोज़ाँ के परवाने हज़ारों हैं
इन आँखों की...

Share: