Mere Sanam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mere Sanam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 सितंबर 2012

जाइए आप कहाँ जायेंगे - Jaaiye Aap Kahan Jaenge (Asha Bhosle)



Movie/Album: मेरे सनम (1965)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले

जाइए आप कहाँ जायेंगे
ये नजर लौट के फिर आएगी
दूर तक आप के पीछे, पीछे
मेरी आवाज चली जाएगी

आप को प्यार मेरा, याद जहाँ आएगा
कोई काँटा, वहीँ दामन से लिपट जायेगा
जाइए आप कहाँ...

जब उठोगे मेरी बेताब निगाहों की तरह
रोक लेगी कोई डाली मेरी बाँहों की तरह
जाइए आप कहाँ...

देखिये चैन मिलेगा ना कहीं दिल के सिवा
आपका कोई नहीं, कोई नहीं दिल के सिवा
जाइए आप कहाँ...

Share:

शनिवार, 11 जून 2011

पुकारता चला हूँ मैं - Pukarta Chala Hoon Main (Md.Rafi)



Movie/Album : मेरे सनम (1965)
Music By : ओमकार प्रसाद नैय्यर
Lyrics By : मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By : मो.रफ़ी

पुकारता चला हूँ मैं
गली-गली बहार की
बस एक छाँव ज़ुल्फ़ की
बस इक निगाह प्यार की
पुकारता...

ये दिल्लगी ये शोखियाँ सलाम की
यही तो बात हो रही है काम की
कोई तो मुड़ के देख लेगा इस तरफ़
कोई नज़र तो होगी मेरे नाम की
पुकारता...

सुनी मेरी सदा तो किस यक़ीन से
घटा उतर के आ गयी ज़मीन पे
रही यही लगन तो ऐ दिल-ए-जवाँ
असर भी हो रहेगा इक हसीन पे
पुकारता...

Share:

बुधवार, 14 अप्रैल 2010

ये है रेशमी जुल्फों - Ye Hai Reshmi Zulfon (Asha Bhonsle)



Movie/Album : मेरे सनम (1965)
Music By : ओमकार प्रसाद नैय्यर
Lyrics By : मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By : आशा भोंसले

ये है रेशमी जुल्फों का अँधेरा न घबराइए
जहाँ तक महक है मेरे केसुओं की चले आइये

सुनिए तो ज़रा, जो हकीक़त है कहते हैं हम
खुलते रुकते इन रंगीं लबों की कसम
जल उठेंगे दिये जुगनुओं की तरह
जी तबस्सुम तो फरमाइए

प्यासी है नज़र, ये भी कहने की है बात क्या
तुम हो मेहमां, तो न ठहरेगी ये रात क्या
रात जाए रहे, आप दिल में मेरे
अरमां बन के रह जाईये

Share: