K.K. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
K.K. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

तुझ संग लगी - Tujh Sang Lagi (MM Kreem, KK, Special 26)



Movie/Album: स्पेशल २६ (2013)
Music By: एम.एम.क्रीम
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: के.के., एम.एम.क्रीम

रब रूठे या जग छूटे
जां रूठे या ज़हन ये छूटे
यार मेरे, ऐतबार मेरे
पर तुझ संग लगी
तुझ संग लगी
लगी  ना छूटे
तुझ संग लगी

मांग लिया है सब कुछ मैंने
मांग लिया है जब तुझको
प्यार वफ़ा का काशी काबा
मान लिया है अब तुझको
ये भी पता है सच तु ही है
लोग हैं सारे बस झूठे
यार मेरे, ऐतबार मेरे...

ख़ाक बना दे अब तु चाहे
पाक बना दे चाहे तु
उफ़ ना करूँगा भूले से भी
अब मैं हवाले तेरे हूँ
हो ईद सा होगा वो पल जब तु
प्यार से मेरा सब लुटे
यार मेरे, ऐतबार मेरे...

Share:

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

ओ हमदम सोनियो रे - O Humdum Soniyo Re (Saathiya)



Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: ए.आर.रहमान, कुनाल गांजावाला, के.के., शान, प्रवीण मानी

ओ हमदम सोनियो रे, ओ जानिया सोनियो रे
ओ जानिया शाम को खिड़की से चोरी चोरी नंगे पाँव चाँद आएगा

धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ गलियों से आएगा
धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ सीटी बजाएगा
धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ नीम के पेड़ से
धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ पास बुलाएगा

Share:

शुक्रवार, 24 अगस्त 2012

क्या मुझे प्यार है - Kya Mujhe Pyar Hai (K.K., Woh Lamhe)



Movie/Album: वो लम्हें (2006)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: फ़याज़ हाशमी
Performed By: के.के.

क्यूँ आजकल नींद कम ख़्वाब ज़्यादा है
लगता खुदा का कोई नेक इरादा है
कल था फकीर आज दिल शहज़ादा है
लगता खुदा का कोई नेक इरादा है
क्या मुझे प्यार है
कैसा खुमार है

पत्थर के इन रस्तों पे
फूलों की इक चादर है
जबसे मिले हो हमको
बदला हर इक मंज़र है
देखो जहां में नीले-नीले आसमां तले
रंग नये-नये हैं जैसे घुलते हुए
सोए से ख्वाब मेरे जागे तेरे वास्ते
तेरे ख़यालों से हैं भीगे मेरे रास्ते
क्या मुझे प्यार है...

तुम क्यों चले आते हो
हर रोज इन ख्वाबों में
चुपके से आ भी जाओ
इक दिन मेरी बाहों में
तेरे ही सपने अंधेरों में, उजालों में
कोई नशा है तेरी आँखों के प्यालों में
तू मेरे ख्वाबों में, जवाबों में, सवालों में
हर दिन चुरा तुम्हें मैं लाता हूँ ख़यालों में
क्या मुझे प्यार है...

Share:

मंगलवार, 21 अगस्त 2012

ओ मेरी जाँ - O Meri Jaan (K.K., Life In A Metro)



Movie/Album: लाइफ इन अ मेट्रो (2007)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: सईद कादरी
Performed By: के.के.

दिल खुदगर्ज़ है
फ़िसला है ये, फ़िर हाथ से
कल उसका रहा, अब है तेरा
इस रात से
ओ मेरी जाँ

तू आ गया यूँ नज़र में
जैसे सुबह दोपहर में
मदहोशी यूँ ही नहीं
दिल पे छाई
नियत ने ली अंगड़ाई
छुआ तूने, कुछ इस तरह
बदली फ़िज़ा, बदला समां
ओ मेरी जाँ...

नाता समझे ना हाँ ये दिल मेरा
जानूँ ना, जानूँ ना इसको क्या हुआ
मेरी बाहों की फिर से ढूंढे ये पनाह
तू है कहाँ, तू है कहाँ
ओ मेरी जाँ...

Share:

बुधवार, 15 अगस्त 2012

अभी अभी - Abhi Abhi (K.K., Jism 2)



Movie/Album: जिस्म 2 (2012)
Music By: आर्को प्रावो मुख़र्जी
Lyrics By: आर्को प्रावो मुख़र्जी, मुनीश मखीजा
Performed By: के.के.

अभी अभी तो मिले हो
अभी ना करो छूटने की बात
अभी अभी तो पसंद आये हो
अभी अभी रूठने की बात
अभी अभी तो रौशनी आई
अभी ना करो मुंह छुपाने की बात
अभी अभी ज़िन्दगी शुरू है
अभी अभी थम जाने की बात

हम तो हारे, माहिया रे
मूंदें नैना, नींद तिहारे

तेरी बाज़ूओं में मेरी चाहतें समाये
तेरी धड़कनों को मेरी धडकनें सुनाये
तेरी ख्वाहिशों से मेरी ख्वाहिशें रिहा हैं
तेरी करवटों से मेरी दास्ताँ बयाँ है
क्या सुकूं, क्या जुनूं
हम नवा…

अभी अभी दिल की सुनी है
अभी ना करो ज़माने की बात
अभी अभी बातें रुकी हैं
अभी अभी दोहराने की बात
अभी अभी आवारगी आई
अभी ना करो सँभलने की बात
अभी अभी ज़िन्दगी शुरू है
अभी अभी थम जाने की बात

वो सुबह तो बेवजह हो
के गुज़रे बिन तुम्हारे जिसकी रात

Share:

रविवार, 8 जुलाई 2012

छोड़ आये हम - Chhod Aaye Hum (Maachis, KK, Suresh Wadkar, Hariharan)



Movie/Album: माचिस (1996)
Music By: विशाल भरद्वाज
Lyrics By: सम्पूर्ण सिंह गुलज़ार
Performed By: सुरेश वाडेकर, के.के., हरिहरन

छोड़ आये हम वो गलियाँ

जहाँ तेरे पैरों के कँवल गिरा करते थे
हँसे तो दो गालों में भंवर पड़ा करते थे
तेरी कमर के बल पे नदी मुड़ा करती थी
हंसी तेरी सुन सुनके फसल पका करती थी
छोड़ आये हम...

जहाँ तेरी एड़ी से धूप उड़ा करती थी
सुना है उस चौखट पे अब शाम रहा करती है
लटों से उलझी लिपटी इक रात हुआ करती थी
कभी-कभी तकिये पे वो भी मिला करती थी
छोड़ आये हम...

दिल दर्द का टुकड़ा है पत्थर की डली सी है
इक अँधा कुआँ है या इक बंद गली सी है
इक छोटा सा लम्हां है जो ख़त्म नहीं होता
मैं लाख जलाता हूँ ये भस्म नहीं होता
छोड़ आये हम...

Share:

मंगलवार, 26 जून 2012

पल - Pal (K.K.)



Movie/Album: पल (2000)
Music By: लेज़ली ल्यूईस
Lyrics By: महबूब
Performed By: के.के.

हम रहें या न रहें कल, कल याद आयेंगे ये पल
पल ये हैं प्यार के पल
चल आ मेरे संग चल
चल सोचें क्या छोटी सी है ज़िन्दगी
कल मिल जायें, तो होगी खुश-नसीबी
हम रहें या न रहें कल याद आयेंगे ये पल

हम रहें या न रहें कल, कल याद आयेंगे ये पल
पल ये हैं प्यार के पल
चल आ मेरे संग चल
चल सोचें क्या...

शाम का आंचल ओढ़ के आई देखो वो रात सुहानी
आ लिख दें हम दोनों मिलके अपनी ये प्रेम कहानी
हम रहें या न रहें...

आने वाली सुबह जाने रंग क्या लाये दीवानी
मेरी चाहत को रख लेना जैसे कोई निशानी
हम रहें या न रहें...

Share:

सोमवार, 4 जून 2012

जन्नतें कहाँ - Jannatein Kahan (KK, Nikhil D'Souza, Jannat 2)



Movie/Album: जन्नत 2 (2012)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: सईद कादरी
Performed By: के.के., निखिल डी'सूज़ा

ज़रा सा, ज़रा सा
लगे तू खफ़ा सा
ज़रा सा, ज़रा सा
गिला बेवजह सा
तेरे ही लिए, तुझसे हूँ जुदा
जन्नतें कहाँ, बिन हुए फना
(ज़रा सा, ज़रा सा
मुझे है गुमा सा
ज़रा सा, ज़रा सा
अभी है नशा सा
तेरे ही लिए, तुझसे हूँ जुदा
जन्नतें कहाँ, बिन हुए फना)

निखिल डी'सूजा
(ज़रा सा, ज़रा सा
राहों में धुंआ सा
तेरे ही लिए, तुझसे हूँ जुदा
जन्नतें कहाँ, बिन हुए फना)

अब एक धुंआ सा दिखता है
जो भी लिखूं मैं मिटता है
दो पल में ही
वो बातें, वो रातें, वो यादें, किसी की
छूटती ही जा रही है
टूटती ही जा रही है
वो हर कड़ी
इन साँसों को, आहों को, मेरे गुनाहों की
मिल रही है कोई सजा
जन्नतें कहाँ...

निखिल डी'सूजा
फिर  कहाँ, फिर कहाँ
खो गया, रास्ता
यूँ तो आँखों के ही सामने था
मंजिल का पता
फिर भी जाने कैसे रह गया
ये दो कदम का फासला
ये दरमियाँ, अपने दरमियाँ
जन्नतें कहाँ...

Share:

बुधवार, 12 अक्टूबर 2011

यारों दोस्ती - Yaaron Dosti (K.K., Pal)



Movie/Album: पल (2000)
Music By: लेज़ली ल्युईस
Lyrics By: महबूब
Performed By: के.के.

यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है
ये ना हो तो क्या फिर, बोलो ये ज़िन्दगी है
कोई तो हो राज़दार
बेगरज तेरा हो यार
कोई तो हो राज़दार

यारों मोहब्बत ही तो बन्दगी है
ये ना हो तो क्या फिर, बोलो ये ज़िन्दगी है
कोई तो दिलबर हो यार
जिसको तुझसे हो प्यार
कोई तो दिलबर हो यार

तेरी हर एक, बुराई पे, डांटे वो दोस्त
गम की हो धूप, तो साया बने, तेरा वो दोस्त
नाचे भी वो तेरी ख़ुशी में
अरे यारों दोस्ती...

तनमन करे, तुझपे फ़िदा, महबूब वो
पलकों पे जो, रखे तुझे, महबूब वो
जिसकी वफ़ा, तेरे लिए हो
अरे यारों मोहब्बत...

Share:

बुधवार, 6 अप्रैल 2011

बीते लम्हें - Beete Lamhein (K.K.)



Movie/Album : द ट्रेन (2007)
Music By : मिथुन शर्मा
Lyrics By : सईद कादरी
Performed By : के.के.

दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं
बीते लम्हें हमें जब भी याद आते हैं

चन्द लम्हात के वास्ते ही सही
मुस्कुरा कर मिली थी मुझे ज़िन्दगी
तेरी आगोश में दिन थे मेरे कटे
तेरी बाहों में थी मेरी रातें कटीं
आज भी जब वो पल मुझको याद आते हैं
दिल से सारे गमों को भुला जाते हैं
दर्द में...

किस कदर तेज़ रफ़्तार थी ज़िन्दगी
कहकहे हर तरफ़ थी खुशी ही खुशी
मैंने जिस दिन कही प्यार की बात थी
रुक गई थी अचानक वो बहती नदी
आज भी जब वो दिन मुझको याद आते हैं
गुज़रे लम्हें ज़हन में उभर आते हैं
दर्द में...

मेरे कांधे पे सिर को झुकाना तेरा
मेरे सीने में खुद को छुपाना तेरा
आके मेरी पनाहों में शाम-ओ-सहर
कांच की तरह वो टूट जाना तेरा
आज भी जब वो मन्ज़र नज़र आते हैं
दिल की विरानियों को मिटा जाते हैं
दर्द में...

Share:

शनिवार, 15 जनवरी 2011

तड़प तड़प के - Tadap Tadap Ke (K.K.)



Movie/Album : हम दिल दे चुके सनम (1999)
Music By : इस्माईल दरबार
Lyrics By : महूबूब
Performed By : के.के.

बेजान दिल को तेरे इश्क ने जिंदा किया
फिर तेरे इश्क ने ही इस दिल को तबाह किया

तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही है
मुझको सजा दी प्यार की ऐसा क्या गुनाह किया
तो लुट गए हाँ लुट गए
तो लुट गए हम तेरी मोहब्बत में

अजब है इश्क यारा
पल दो पल की खुशियाँ
गम के खजाने मिलते हैं
मिलती है तन्हाईयाँ
कभी आंसूं कभी आहें
कभी शिकवे कभी नालें
तेरा चेहरा नज़र आये
तेरा चेहरा नज़र आये मुझे दिन के उजालों में
तेरी यादें तड़पाएं
तेरी यादें तड़पाएं रातों के अंधेरों में
तेरा चेहरा नज़र आये
मचल-मचल के इस दिल से आह निकलती रही है
मुझको सजा दी...

अगर मिले खुदा तो
पूछूंगा खुदाया
जिस्म मुझे देके मिट्टी का
शीशे सा दिल क्यों बनाया
और उस पे दिया फितरत
के वो करता है मोहब्बत
वाह रे वाह तेरी कुदरत
वाह रे वाह तेरी कुदरत उस पे दे दिया किस्मत
कभी है मिलन कभी फुरक़त
कभी है मिलन कभी फुरक़त है यही क्या वो मोहब्बत
वाह रे वाह तेरी कुदरत
सिसक-सिसक के इस दिल से आह निकलती रही है
मुझको सजा दी...

Share:

मंगलवार, 28 दिसंबर 2010

अलविदा - Alvida (K.K., Life In A Metro)



Movie/Album: लाइफ इन अ मेट्रो (2007)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: अमिताभ वर्मा
Performed By: के.के., जेम्स

चुपके से कहीं, धीमे पाँव से
जाने किस तरह किस घड़ी
आगे बढ़ गए हमसे राहों में
पर तुम तो अभी थे यहीं
कुछ भी न सुना, कब का था गिला
कैसे कह दिया अलविदा

जिनके दरमियाँ गुजरी थी अभी
कल तक ये मेरी ज़िन्दगी
लो उन बाहों को, ठंडी छाँव को
हम भी कर चले अलविदा
अलविदा अलविदा मेरी राहें अलविदा
मेरी साँसें कहती हैं अलविदा
अलविदा अलविदा अब कहना और क्या
जब तूने कह दिया अलविदा

सुन ले बेखबर यूँ आँखें फेरकर
आज तू चली जा
ढूंढेगी नज़र हमको ही मगर हर जगह
ऐसी रातों में ले के करवटें
याद हमें करना और फिर हारकर
कहना क्यों मगर कह दिया अलविदा
अलविदा अलविदा कोई पूछे तो ज़रा
क्या सोचा और कहा अलविदा
अलविदा अलविदा अब कहना और क्या
जब तूने कह दिया अलविदा

हम थे दिलजले फिर भी दिल कहे
काश मेरे संग आज
होते तुम अगर होती हर डगर गुलसितां
तुमसे हैं खफा हम नाराज़ हैं
दिल है परेशां
सोचा न सुना तूने क्यों भला कह दिया
अलविदा अलविदा कोई पूछे तो ज़रा
क्या सोचा और कहा अलविदा
अलविदा अलविदा अब कहना और क्या
जब तूने कह दिया अलविदा

अलविदा अलविदा.. क्या सोचा और कहा अलविदा
लो उन बाहों को, ठंडी छाँव को
हम भी कर चले अलविदा

Share:

शनिवार, 4 सितंबर 2010

सजदे - Sajde (K.K., Sunidhi Chauhan)



Movie/Album : खट्टा मीठा (2010)
Music By : प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By : इरशाद कामिल
Performed By : के.के., सुनिधि चौहान

सजदे किये हैं लाखों, लाखों दुआएं मांगी,
पाया है मैंने फिर तुझे,
चाहत की तेरी मैंने, हक में हवाएं मांगी,
पाया है...
तुझसे ही दिल ये बहला, तू जैसे कलमा पहला,
चाहूँ ना फिर क्यूँ मैं तुझे, जिस पल ना चाहा तुझको,
उस पल सजाएं मांगी,
पाया है...

जाने तू सारा वो, दिल में जो मेरे हो,
पढ़ ले तू आँखें हर दफा,
नखरे से ना जी भी, होते हैं राज़ी भी
तुझसे ही होती हैं खफा,
जाने तू बातें सारी, कटती हैं रातें सारी
जलते दिये सी अनबुझे,
उठ-उठ के रातों को भी, तेरी वफाएं मांगी
पाया है...

चाहत कि काजल से, किस्मत के कागज पे
अपनी वफाएं लिख ज़रा,
बोले ज़माना यूँ, मैं तेरे जैसी हूँ
तू भी तो मुझसा दिख ज़रा,
मेरा ही साया तू है, मुझमें समाया तू है
हर पल ये लगता है मुझे,
खुद को मिटाया मैंने, तेरी बलाएं मांगी
पाया है...
चाहे तू चाहे मुझको, ऐसी अदाएं मांगी
पाया है...

Share:

शनिवार, 5 जून 2010

दिल क्यूँ ये मेरा - Dil Kyun Ye Mera (K.K.)



Movie/Album : काईट्स (2010)
Music By : राजेश रोशन
Lyrics By : नसीर फ़राज़
Performed By : के.के.

दिल क्यूँ ये मेरा शोर करे
इधर नहीं, उधर नहीं
तेरी ओर चले

ज़रा देर में, ये क्या हो गया
नज़र मिलते ही, कहाँ खो गया
भीड़ में लोगों की वो है वहां
और प्यार के मेले में अकेला कितना हूँ मैं यहाँ
दिल क्यूँ...

शुरू हो गयी कहानी मेरी
मेरे दिल ने बात ना मानी मेरी
हद से भी आगे ये गुज़र ही गया
खुद भी परेशां हुआ और मुझको भी ये कर गया
दिल क्यूँ...

Share:

गुरुवार, 3 जून 2010

ज़िन्दगी दो पल की - Zindagi Do Pal Ki (K.K.)



Movie/Album : काईट्स (2010)
Music By : राजेश रोशन
Lyrics By : नसीर फ़राज़
Performed By : के.के.

ज़िन्दगी दो पल की
इंतज़ार कब तक हम करेंगे भला
तुम्हें प्यार कब तक ना करेंगे भला

दिल में तुम्हारे छुपा दी है मैंने तो अपनी ये जां
अब तुम्हीं इसको संभालो हमें अपना होश कहाँ
बेखुदी दो पल की
ज़िन्दगी...

इक छोटा सा वादा इस उम्र से ज्यादा सच्चा है सनम
हर मोड़ पर साथ इसलिए रहते हैं अब दोनों
दोस्ती दो पल की
ज़िन्दगी...

Share: