Awaara लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Awaara लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 मई 2013

हम तुझसे मोहब्बत कर के - Hum Tujhse Mohabbat Kar Ke (Mukesh, Awaara)



Movie/Album: आवारा (1951)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

हम तुझसे मुहब्बत कर के सनम
रोते भी रहे, हँसते भी रहे

है दिल की लगी क्या तुझको खबर
इक दर्द उठा थर्रायी नज़र
खामोश थे हम इस ग़म की क़सम
रोते भी रहे, हँसते भी रहे...

ये दिल जो जला इक आग लगी
आँसू जो बहे बरसात हुई
बादल की तरह आवारा थे हम
रोते भी रहे, हँसते भी रहे...

Share:

गुरुवार, 16 मई 2013

दम भर जो उधर - Dum Bhar Jo Udhar (Mukesh, Lata, Awaara)



Movie/Album: आवारा (1951)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

दम भर जो उधर मुँह फेरे, ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूंगी
बातें हज़ार कर लूँगी

दिल करता है प्यार के सजदे
और मैं भी उनके साथ
चाँद को चंदा रोज़ ही देखे
मेरी पहली रात
हो, मेरी पहली रात
बादल में अब छुप जा रे ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर...

दम भर जो इधर मुँह फेरे, ओ चन्दा
मै उनसे प्यार कर लूँगा
नज़रें तो चार कर लूँगा

मैं चोर हूँ काम है चोरी
दुनिया में हूँ बदनाम
दिल को चुराता आया हूँ मैं
यही मेरा काम
हो, यही मेरा काम
आना तू गवाही देने ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूँगा...

दिल को चुरा के खो मत जाना
राह न जाना भूल
इन कदमों से कुचल ना देना
मेरे दिल का फूल
हो, मेरे दिल का फूल
ये बात उन्हें समझा दे ओ चन्दा
मैं उनसे प्यार कर लूँगी...

Share:

रविवार, 4 अक्टूबर 2009

आवारा हूँ - Awaara Hoon (Mukesh, Awaara)



Movie/Album: आवारा (1951)
Music By: जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

आवारा हूँ या गर्दिश में हूँ
आसमान का तारा हूँ

घर-बार नहीं, संसार नहीं
मुझसे किसी को प्यार नहीं
उस पार किसी से मिलने का इकरार नहीं
मुझसे किसी को प्यार नहीं
अनजान नगर सुनसान डगर का प्यारा हूँ
आवारा हूँ...

आबाद नहीं, बर्बाद सही
गाता हूँ खुशी के गीत मगर
ज़ख्मों से भरा सीना है मेरा
हंसती है मगर यह मस्त नज़र
दुनिया मैं तेरे तीर का
या तकदीर का मारा हूँ
आवारा हूँ...

Share: