Bees Saal Baad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bees Saal Baad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 30 मार्च 2012

कहीं दीप जले कहीं दिल - Kahin Deep Jale Kahin Dil (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: बीस साल बाद (1962)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: लता मंगेशकर

कहीं दीप जले कहीं दिल
ज़रा देख ले आ कर परवाने
तेरी कौन सी है मंज़िल
कहीं दीप जले कहीं दिल

मेरा गीत तेरे दिल की पुकार है
जहाँ मैं हूँ वहीं तेरा प्यार है
मेरा दिल है तेरी महफ़िल
ज़रा देख ले आ कर...

ना मैं सपना हूँ ना कोई राज़ हूँ
एक दर्द भरी आवाज़ हूँ
पिया देर न कर आ मिल
ज़रा देख ले आ कर...

दुश्मन हैं हज़ारों यहाँ जान के
ज़रा मिलना नज़र पहचान के
कई रूप में हैं क़ातिल
ज़रा देख ले आ कर...

Share:

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2011

ज़रा नज़रों से कह दो जी - Zara Nazron Se Keh Do Ji (Hemant Kumar)



Movie/Album: बीस साल बाद (1962)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: हेमंत कुमार

ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए
मज़ा जब है तुम्हारी हर अदा क़ातिल ही कहलाए

क़ातिल तुम्हें पुकारूँ, के जान-ए-वफ़ा कहूँ
हैरत में पड़ गया हूँ, के मैं तुमको क्या कहूँ
ज़माना है तुम्हारा, चाहे जिसकी ज़िंदगी ले लो
अगर मेरा कहा मानो तो ऐसे खेल न खेलो
तुम्हारी इस शरारत से, न जाने किसकी मौत आए
ज़रा नज़रों से...

कितनी मासूम लग रही हो तुम
तुमको ज़ालिम कहे
वो झूठा है
ये भोलापन तुम्हारा, ये शरारत और ये शोखी
ज़रूरत क्या तुम्हें तलवार की तीरों की खंजर की
नज़र भर के जिसे तुम देख लो वो खुद ही मर जाए
ज़रा नज़रों से...

हम पे क्यों इस क़दर बिगड़ती हो
छेड़ने वाले तुमको
और भी हैं
बहारों पर करो गुस्सा, उलझती है जो आँखों से
हवाओं पर करो गुस्सा, जो टकराती हैं ज़ुल्फ़ों से
कहीं ऐसा न हो कोई, तुम्हारा दिल भी ले जाए
ज़रा नज़रों से...

Share:

शुक्रवार, 4 मार्च 2011

बेक़रार करके हमें - Bekarar Karke Humein (Hemant Kumar)



Movie/Album : बीस साल बाद (1962)
Music By : हेमंत कुमार
Lyrics By : शकील बदायुनी
Performed By : हेमंत कुमार

बेक़रार करके हमें यूँ न जाईये,
आपको हमारी कसम लौट आईय

देखिए वो काली काली बदलियाँ
ज़ुल्फ़ की घटा चुरा न लें कहीं
चोरी-चोरी आ के शोख बिजलियाँ
आपकी अदा चुरा न लें कहीं
यूँ कदम अकेले न आगे बढ़ाईये
आपको हमारी...

देखिए गुलाब की वो डालियाँ
बढ़के चूम लें न आपके कदम
खोए-खोए भंवरें भी हैं बाग़ में
कोई आपको बना न ले सनम
बहकी-बहकी नज़रों से खुद को बचाईये
आपको हमारी...

ज़िंदगी के रास्ते अजीब हैं
इनमें इस तरह चला न कीजिए
खैर है इसी में आपकी हुज़ूर
अपना कोई साथी ढूँढ लीजिए
सुन के दिल की बात न मुस्कुराईये
आपको हमारी...

Share: