Satyam Shivam Sundaram लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Satyam Shivam Sundaram लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 अगस्त 2012

यशोमती मैया से बोले - Yashomati Maiyya Se Bole (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: सत्यम शिवम सुन्दरम (1978)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: विट्ठलभाई पटेल
Performed By: मन्ना डे, लाता मंगेशकर

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला

बोली मुस्काती मैया, ललन को बताया
कारी अंधियरी आधी रात में तू आया
लाडला कन्हैया मेरा, काली कमली वाला
इसीलिए काला
यशोमती मैया से बोले...

बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे
गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे
काले नैनों वाली ने, ऐसा जादू डाला
इसीलिए काला
यशोमती मैया से बोले...

इतने में राधा प्यारी, आई इठलाती
मैंने न जादू डाला, बोली बलखाती
मैय्या कन्हैया तेरा हो, जग से निराला
इसीलिए काला
यशोमती मैय्या से बोले...

Share:

बुधवार, 23 मार्च 2011

सत्यम शिवम् सुन्दरम - Satyam Shivam Sundaram (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : सत्यम शिवम् सुन्दरम (1978)
Music By : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By : भजन
Performed By : लता मंगेशकर

इश्वर सत्य है
सत्य ही शिव है
शिव ही सुन्दर है
जागो, उठ कर देखो
जीवन ज्योत उजागर है
सत्यम शिवम् सुन्दरम

राम अवध में,
काशी में शिव,
कान्हा वृन्दावन में,
दया करो प्रभु, देखूं इनको
हर घर के आंगन में
राधा मोहन शरणम
सत्यम शिवम् सुन्दरम...

एक सूर्य है,
एक गगन है,
एक ही धरती माता,
दया करो प्रभु, एक बने सब
सब का एक से नाता
राधा मोहन शरणम
सत्यम शिवम् सुन्दरम...

Share: