Kaala Paani लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Kaala Paani लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 19 अप्रैल 2012

अच्छा जी मैं हारी चलो - Achchha Ji Main Haari Chalo (Md.Rafi, Asha Bhosle)



Movie/Album: काला पानी (1958)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

अच्छा जी मैं हारी, चलो, मान जाओ ना
देखी सबकी यारी, मेरा दिल, जलाओ ना

छोटे से क़ुसूर पे, ऐसे हो खफ़ा
रूठे तो हुज़ूर थे, मेरी क्या खता
देखो दिल ना तोड़ो
छोड़ो हाथ छोड़ो
छोड़ दिया तो हाथ मलोगे, समझे?
अजी समझे!
अच्छा जी मैं हारी, चलो...

जीवन के ये रास्ते, लम्बे हैं सनम
काटेंगे ये ज़िंदगी, ठोकर खा के हम
ज़ालिम साथ देले
अच्छे हम अकेले
चार कदम भी चल न सकोगे, समझे?
हाँ समझे!
अच्छा जी मैं हारी, चलो...

जाओ रह सकोगे ना, तुम भी चैन से 
तुम तो खैर लूटना जीने के मज़े
क्या करना है जी के
हो रहना किसी के
हम ना रहे तो याद करोगे, समझे?
समझे!
अच्छा जी मैं हारी, चलो...

Share:

बुधवार, 8 फ़रवरी 2012

हम बेखुदी में तुमको - Hum Bekhudi Mein Tumko (Md.Rafi)



Movie/Album: काला पानी (1958)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

हम बेखुदी में तुमको पुकारे चले गये
साग़र में ज़िन्दगी को उतारे चले गये

देखा किये तुम्हें हम, बनके दीवाना
उतरा जो नशा तो, हमने ये जाना
सारे वो ज़िन्दगी के सहारे चले गये
हम बेखुदी में...

तुम तो ना कहो हम, खुद ही से खेलें
डूबे नहीं हमीं यूँ, नशे में अकेले
शीशे में आपको भी उतारे चले गये
हम बेखुदी में...

Share: