Qamar Jalaalabadi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Qamar Jalaalabadi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

दीवानों से ये मत पूछो - Deewanon Se Ye Mat Poocho (Mukesh)



Movie/Album: उपकार (1967)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: कमर जलालाबादी
Performed By: मुकेश

दीवानों से ये मत पूछो
दीवानों पे क्या गुज़री है
हाँ उनके दिलों से ये पूछो
अरमानों पे क्या गुज़री है
दीवानों से ये...

औरों को पिलाते रहते हैं
और ख़ुद प्यासे रह जाते हैं
ये पीने वाले क्या जाने
पैमानों पे क्या गुज़री है
दीवानों से ये..

मालिक ने बनाया इन्सां को
इनसान मुहब्बत कर बैठा
वो ऊपर बैठा क्या जाने
इनसानों पे क्या गुज़री है
दीवानों से ये...

Share:

सोमवार, 29 अक्टूबर 2012

इक परदेसी मेरा दिल - Ek Pardesi Mera Dil (Md.Rafi, Asha Bhosle)



Movie/Album: फ़ागुन (1958)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: कमर जलालाबादी
Performed By: आशा भोंसले, मो. रफ़ी

इक परदेसी मेरा दिल ले गया
जाते-जाते मीठा मीठा ग़म दे गया
कौन परदेसी तेरा दिल ले गया
मोटी-मोटी अँखियों मे आँसू दे गया

ढूँढ रहे तुझे लाखों दिल वाले
कर दे ओ गोरी ज़रा आँखों से उजाले
आँखों का उजाला परदेसी ले गया
जाते-जाते मीठा-मीठा ग़म दे गया
कौन परदेसी तेरा...

उसको बुला दूँ, सामने ला दूँ
क्या मुझे दोगी जो तुमसे मिला दूँ
जो भी मेरे पास था वो सब ले गया
जाते जाते मीठा-मीठा ग़म दे गया
कौन परदेसी तेरा...

मेरे परदेसिया की यही है निशानी
अँखियां बिलौर की, शीशे की जवानी
ठण्डी-ठण्डी आहों का सलाम दे गया
जाते जाते मीठा-मीठा ग़म दे गया
कौन परदेसी तेरा...

Share:

शुक्रवार, 20 अप्रैल 2012

मेरा नाम चिन-चिन-चू - Mera Naam Chin Chin Chu (Geeta Dutt)



Movie/Album: हावड़ा ब्रिज (1958)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: क़मर जलालाबादी
Performed By: गीता दत्त

मेरा नाम चिन-चिन-चू
चिन-चिन-चू बाबा चिन-चिन-चू
रात चाँदनी मैं और तू
हेल्लो, मिस्टर, हाउ डु यू डू?

बाबूजी मैं चीन से आई, चीनी जैसा दिल लाई
सिंगापुर का यौवन मेरा, शंघाई की अँगड़ाई
दिल पर रख ले हाथ ज़रा, हो जाए ना पागल तू
मेरा नाम चिन-चिन-चू...

ओ बाबूजी मैं और आप, कितना अच्छा हुआ मिलाप
तुझको देख तबीयत भड़की, अलादीन की मैं हूँ लड़की
फूँक दूँ मंतर छू चू चू, सिंदबाद दी सेलर तू
मेरा नाम चिन-चिन-चू...

Share:

गुरुवार, 1 मार्च 2012

दिन है सुहाना आज पहली तारीख है - Din Hai Suhana Aaj Pahli Tarikh Hai (Kishore Kumar)



Movie/Album: पहली तारीख (1954)
Music By: सुधीर फड़के
Lyrics By: कमर जलालाबादी
Performed By: किशोर कुमार

दिन है सुहाना आज पहली तारीख है
खुश है ज़माना आज पहली तारीख है
पहली तारीख, अजी पहली तारीख है

बीवी बोली घर ज़रा जल्दी से आना
शाम को पियाजी हमें सिनमा दिखाना
करो ना बहाना
आज पहली तारीख है...

किस ने पुकारा रुक गया बाबू
लालाजी की जान आज आया है काबू
ओ पैसा ज़रा लाना
आज पहली तारीख है...

बंदा बेकार है, क़िसमत की मार है
सब दिन एक हैं, रोज़ ऐतबार है
मुझे ना सुनाना
आज पहली तारीख है...

दफ़्तर के सामने आए मेहमान हैं
बड़े ही शरीफ़ हैं पुराने मेहरबान हैं
अरे जेब को बचाना
आज पहली तारीख है...

दिल बेक़रार है, सोए नहीं रात से
सेठजी को ग़म है कि पैसो चलो हाथ से
अरे लूटेगा खज़ाना

सिनेमावालों आओ आओ खेल मज़ेदार है
आगा है भगवान है किशोर कुमार है
निम्मि गीता बाली है अशोक कुमार है
नरगी स राज कपूर है दिलीप कुमार है
गीतों का तूफ़ान है नाच की बहार है
पांच आने का दस आना (३)
अरे वापस नहीं जाना
आज पहली तारीख है...

मिलजुल के बच्चों ने बापू को घेरा
कहते हैं सारे कि बापू है मेरा
खिलौने ज़रा लाना
आज पहली तारीख है...

Share:

गुरुवार, 18 नवंबर 2010

मेरे टूटे हुए दिल से - Mere Toote Hue Dil Se (Mukesh)



Movie/Album : छलिया (1960)
Music By : कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By : कमर जलालाबादी
Performed By : मुकेश

मेरे टूटे हुए दिल से कोई तो आज ये पूछे
के तेरा हाल क्या है

किस्मत तेरी रीत निराली
ओ छलिये को छलने वाली
फूल खिला तो टूटी डाली
जिसे उल्फत समझ बैठा
मेरी नज़रों का धोखा था
किसी की क्या खता है
मेरे टूटे...

मांगी मुहब्बत पाई जुदाई
दुनिया मुझ को रास न आई
पहले क़दम पर ठोकर खाई
सदा आज़ाद रहते थे
हमें मालूम ही क्या था
मुहब्बत क्या बला है
मेरे टूटे...

Share:

गुरुवार, 16 सितंबर 2010

मैं तो एक ख्वाब हूँ - Main To Ek Khwaab Hoon (Mukesh)



Movie/ Album: हिमालय की गोद में (1965)
Music By: कल्यानजी-आनंदजी
Lyrics By: आनंद बक्षी, इन्दीवर, कमर जलालाबादी
Performed By: मुकेश

मैं तो एक ख्वाब हूँ
इस ख्वाब से तू प्यार ना कर
प्यार हो जाए तो
फिर प्यार का इजहार ना कर

ये हवाएं कभी चुपचाप चली जायेंगी
लौट के फिर कभी गुलशन में नहीं आयेंगी
अपने हाथों में हवाओं को गरिफ्तार न कर
मैं तो एक ख्वाब हूँ...

तेरे दिल में है मोहब्बत के भड़कते शोले
अपने सीने में छुपा ले ये धड़कते शोले
इस तरह प्यार को रुसवा सर-ए-बाज़ार न कर
मैं तो एक ख्वाब हूँ...

शाख से टूट के गूंचे भी कहीं खिलते हैं
रात और दिन भी ज़माने में कहीं मिलते हैं
भूल जा, जाने दे, तकदीर से, तकरार न कर
मैं तो एक ख्वाब हूँ...

Share: