Upkar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Upkar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

कसमे वादे प्यार वफ़ा सब - Kasme Waade Pyar Wafa Sab (Manna Dey)



Movie/Album: उपकार (1967)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: कमर जलालाबादी
Performed By: मन्ना डे

कसमे वादे प्यार वफ़ा सब
बातें हैं बातों का क्या
कोई किसी का नहीं ये झूठे
नाते हैं नातों का क्या
कसमे वादे प्यार वफ़ा...

होगा मसीहा सामने तेरे
फिर भी न तू बच पायेगा
तेर अपना खून ही आखिर
तुझको आग लगायेगा
आसमान में उड़ने वाले
मिट्टी में मिल जायेगा
कसमे वादे प्यार वफ़ा...

सुख में तेरे साथ चलेंगे
दुख में सब मुख मोड़ेंगे
दुनिया वाले तेरे बनकर
तेरा ही दिल तोड़ेंगे
देते हैं भगवान को धोखा
इन्सां को क्या छोड़ेंगे
कसमे वादे प्यार वफ़ा...

Share:

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

दीवानों से ये मत पूछो - Deewanon Se Ye Mat Poocho (Mukesh)



Movie/Album: उपकार (1967)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: कमर जलालाबादी
Performed By: मुकेश

दीवानों से ये मत पूछो
दीवानों पे क्या गुज़री है
हाँ उनके दिलों से ये पूछो
अरमानों पे क्या गुज़री है
दीवानों से ये...

औरों को पिलाते रहते हैं
और ख़ुद प्यासे रह जाते हैं
ये पीने वाले क्या जाने
पैमानों पे क्या गुज़री है
दीवानों से ये..

मालिक ने बनाया इन्सां को
इनसान मुहब्बत कर बैठा
वो ऊपर बैठा क्या जाने
इनसानों पे क्या गुज़री है
दीवानों से ये...

Share:

मंगलवार, 26 जनवरी 2010

मेरे देश की धरती - Mere Desh Ki Dharti (Mahendra Kapoor)



Movie/Album: उपकार (1967)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: महेंद्र कपूर

मेरे देश की धरती
सोना उगले
उगले हीरे मोती

बैलों के गले में जब घुंघरू
जीवन का राग सुनाते हैं
गम कोसों दूर हो जाता है
खुशियों के कँवल मुसकाते है
सुन के रहट की आवाजें
यूं लगे कहीं शहनाई बजे
आते ही मस्त बहारों के
दुल्हन की तरह हर खेत सजे
मेरे देश की धरती...

जब चलते हैं इस धरती पे हल
ममता अंगडाइयाँ लेती है
क्यों ना पूजे इस माटी को
जो जीवन का सुख देती है
इस धरती पे जिसने जनम लिया
उसने ही पाया प्यार तेरा
यहाँ अपना पराया कोइ नहीं
है सब पे माँ, उपकार तेरा
मेरे देश की धरती...

ये बाग़ है गौतम नानक का
खिलते हैं अमन के फूल यहाँ
गांधी, सुभाष, टैगोर, तिलक
ऐसे हैं चमन के फूल यहाँ
रंग हरा हरी सिंह नलवे से
रंग लाल है लाल बहादूर से
रंग बना बसन्ती भगत सिंह
रंग अमन का वीर जवाहर से
मेरे देश की धरती...
music and songs music and song song music music songs lyrics music for lyrics music and lyrics full movie musical lyrics

Share: