Yahaan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Yahaan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 1 अगस्त 2013

नाम अदा लिखना - Naam Adaa Likhna (Shreya Ghoshal, Shaan)



Movie/Album: यहाँ (2005 )
Music By: शांतनु मोइत्रा
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: श्रेया घोषाल, शान

पूछे जो कोई मेरी निशानी, रंग हिना लिखना
गोरे  बदन पे ऊँगली से मेरा नाम अदा लिखना
कभी कभी आस पास चाँद रहता है
कभी कभी आस पास शाम रहती है

आओ ना आओ ना झेलम में बह लेंगे
वादी के मौसम भी इक दिन तो बदलेंगे
कभी कभी आस पास चाँद रहता है
कभी कभी आस पास शाम रहती है

आऊं तो सुबह, जाऊं तो मेरा नाम सबा लिखना 
बर्फ पड़े तो बर्फ पे मेरा नाम दुआ लिखना 
ज़रा ज़रा आग-वाग पास रहती है
ज़रा ज़रा कांगड़ी की आंच रहती है
कभी कभी आस पास चाँद रहता है
कभी कभी आस पास शाम रहती है
(शामें बुझाने आती हैं रातें
रातें बुझाने तुम आ गए हो)

जब तुम हँसते हो दिन हो जाता है
तुम गले लगो तो दिन सो जाता है
डोली उठाये आएगा दिन तो पास बिठा लेना
कल जो मिले तो माथे पे मेरे सूरज ऊगा देना
ज़रा ज़रा आस पास धूप रहेगी
ज़रा ज़रा आस पास रंग रहेंगे

Share:

सोमवार, 1 अप्रैल 2013

उर्जू दूरकूट - Urzu Durkut (Yahaan, Shreya Ghoshal)



Movie/Album: यहाँ (2005)
Music By: शांतनु मोइत्रा
Lyrics By: शांतनु मोइत्रा
Performed By: श्रेया घोषाल

छन से बोले, चमक के जब चनार बोले
ख्वाब देखा है आँख का खुमार बोले
ख्वाब छलके तो आँख से टपक के बोले
झरना छलके तो पूरा आबशार बोले
उर्जू उर्जू दूरकूट

हरे ख्वाब की ये हरी चूड़ियाँ
कलाई में किस ने भरी चूड़ियाँ
उठी नींद से चली आई मैं
साथ ही आ गयी मेरी चूड़ियाँ
आँख बोले कि  ख्वाब ख्वाब खेलते रहो
रोज़ कोई एक चंद बेलते रहो
चाँद टूटे तो टुकड़े टुकड़े बाँट लेना
गोल पहिया है रात दिन ढकेलते रहो 

Share: