Milan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Milan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 24 जनवरी 2013

बोल गोरी बोल - Bol Gori Bol (Mukesh, Lata, Milan)



Movie/Album: मिलन (1967)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

बोल गोरी बोल तेरा कौन पिया
कौन है वो तूने जिसे प्यार किया
बोल गोरी बोल...
अरे, तू जाने ना उसका नाम
हर सुबह, हर शाम
दुनिया ने उसी का नाम लिया
बोल तू ही बोल मेरा कौन पिया
बोल गोरी बोल...

है कौन सारे जग से निराला
कोई निशानी बतलाओ बाला
उसकी निशानी वो भोला-भाला
उसके गले में सर्पों की माला
वो कई हैं जिसके रूप
कहीं छाँव कहीं धूप
तेरा साजन है या बहुरूपिया
बोल गोरी बोल...

मन उसका मंदिर, प्राण पुजारी
घोड़ा न हाथी अरे बैल सवारी
कैलाश परबत का वो तो जोगी
अच्छा वही दर-दर का भिखारी
हाँ वो है भिखारी ठीक, लेके भक्ति की भीख
बदले में जगत को मोक्ष दिया
बोल तू ही बोल...

मैं जिसको भाऊँ जो मुझको भाए
इक दोष तो कोई उसमें बताए
तू जिसपे मरती है हाय
वो जटाओं में गंगा बहाए
दो दिन का है साथ युग-युग से मेरी बात
मैं हूँ बाती तू दीया
बोल तू ही बोल...

Share:

मंगलवार, 10 जनवरी 2012

हम तुम युग-युग से - Hum Tum Yug-Yug Se (Lata Mangeshkar, Mukesh)



Movie/Album: मिलन (1967)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, मुकेश

हम तुम युग-युग से ये गीत मिलन के गाते रहे हैं
गाते रहेंगे
हम तुम जग में जीवन साथी बनके आते रहे हैं
आते रहेंगे

जब-जब हमने जीवन पाया, जब-जब ये रूप सजा सजना
हर बार तुम्हीं ने माँग भरी, तुमने ही पहनाया कँगना
हम फूल बने या राख हुए, पर साथ नहीं छूटा अपना
हर बार तुम्हीं तुम आन बसे, इन आँखों में बनके सपना
हम तुम युग-युग...

सावन में जब कभी भी, ये बादल गगन पे छाये
बिजली से डर गए तुम, डर कर करीब आये
फिर क्या हुआ बताओ, बरसात थम न जाए
बरसात थम न जाए
युग-युग से...

जग ये बंधन ना तोड़ सका, हम तोड़ के हर दीवार मिले
इस जनम-जनम की नदिया के, इस पार मिले, उस पार मिले
भगवान ने पूछा मांगो तो, तुमको सारा संसार मिले
पर हमने कहा संसार नहीं, हमको साजन का प्यार मिले
हम तुम युग-युग...

हम आज कहें तुमको अपना, हम तुम किस रोज़ पराये थे
बाहों के हार तुम्हें हमने, बरसों पहले पहनाए थे
दुनिया समझी हम बिछड़ गये, ऐसे भी ज़माने आये थे
लेकिन वो जुदा होने वाले, हम नहीं, हमारे साये थे
हम तुम...

Share:

गुरुवार, 5 जनवरी 2012

मैं तो दीवाना - Main To Deewana (Mukesh)



Movie/Album: मिलन (1967)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मुकेश

मुबारक हो सबको समां ये सुहाना
मैं खुश हूँ मेरे आँसुओं पे न जाना
मैं तो दीवाना, दीवाना, दीवाना

हज़ारों तरह के ये होते हैं आँसू
अगर दिल में ग़म हो तो रोते हैं आँसू
खुशी में भी आँखें भिगोते हैं आँसू
इन्हें जान सकता नहीं ये ज़माना
मैं खुश हूँ...

ये शहनाइयाँ दे रही हैं दुहाई
कोई चीज़ अपनी हुई है पराई
किसी से मिलन है, किसी से जुदाई
नए रिश्तों ने तोड़ा नाता पुराना
मैं खुश हूँ...

ये बोले समय की नदी का बहाव
ये बाबुल की गलियाँ, ये माझी की नाव
चली हो तो गोरी, सुनो भूल जाओ
ना फिर याद करना, ना फिर याद आना
मैं खुश हूँ...

Share:

मंगलवार, 3 जनवरी 2012

सावन का महीना पवन करे सोर - Saawan Ka Mahina Pawan Kare Sor (Lata, Mukesh)



Movie/Album: मिलन (1967)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

सावन का महीना, पवन करे सोर
सावन का महीना, पवन करे शोर
पवन करे सोर
पवन करे शोर
अरे बाबा शोर नहीं, सोर, सोर, सोर
पवन करे सोर, हाँ!
जियारा रे झूमे ऐसे, जैसे बनमा नाचे मोर

राम गजब ढाए ये पुरवैया
नैया संभालो कित खोये हो खिवैया
होय पुरवैया के आगे चले ना कोई जोर
जियारा रे झूमे...

मौजवा करे क्या जाने हमको इसारा
जाना कहाँ है पूछे नदिया की धारा
मरजी है तुम्हारी ले जाओ जिस ओर
जियारा रे झूमे...

जिनके बलम बैरी गए हैं बिदेसवा
आये हैं लेके उनके प्यार का संदेसवा
कारी मतवारी घटाएं घनघोर
जियारा रे झूमे...

Share:

गुरुवार, 17 नवंबर 2011

राम करे ऐसा हो जाए - Ram Kare Aisa Ho Jaaye (Mukesh)



Movie/Album: मिलन (1967)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मुकेश

राम करे ऐसा हो जाए
मेरी निंदिया तोहे मिल जाए
मैं जागूँ, तू सो जाए

गुज़र जाएं सुख से तेरी दुख भरी रतियाँ
बदल लूँ मैं, तोसे अँखियाँ
बस में अगर हों ये बतियाँ
माँगूँ दुआएं, हाथ उठाए
मेरी निंदिया तोहे...

तू ही नहीं, मैं ही नहीं
सारा ज़माना, दर्द का है एक फ़साना
आदमी हो जाए दीवाना
याद करे गर भूल न जाए
मेरी निंदिया तोहे...

स्वप्न चला आए कोई चोरी-चोरी
मस्त पवन गाए लोरी
चंद्र किरण बन के डोरी
तेरे मन को, झूला झुलाए
मेरी निंदिया तोहे...

Share: