Chori Chori लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Chori Chori लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 18 अगस्त 2012

जहाँ मैं जाती हूँ - Jahan Main Jaati Hoon (Lata Mangeshkar, Manna Dey)



Movie/Album: चोरी चोरी (1956)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर, मन्ना डे

जहाँ मैं जाती हूँ वहीं चले आते हो
चोरी-चोरी मेरे दिल में समाते हो
ये तो बताओ कि तुम, मेरे कौन हो

दिल से दिल की लगन की ये बात है
प्यार की राह जतन की ये बात है
मुझसे न पूछो कि तुम, मेरे कौन हो

मैं तो शोर मचाऊँगी, शोर मचाऊँगी
करनी तुम्हारी सबको बताऊँगी
खैर जो चाहो चले जाओ मेरे दर से
छोड़ो ये आना-जाना दिल की डगर से
ये तो बताओ...

मैंने क्या बुरा किया है, क्या बुरा किया है
दिल दे कर ही दिल ले लिया है
किसी बड़े ज्ञानी-ध्यानी को बुलाओ
अभी-अभी यहीं फ़ैसला कराओ
मुझसे न पूछो...

दिल ही जब हुए दीवाने, जब हुए दीवाने
कहना हमारा ,अब कौन माने
जहाँ मैं जाती हूँ...

Share:

गुरुवार, 17 दिसंबर 2009

रसिक बलमा - Rasik Balma (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : चोरी चोरी (1956)
Music By : शंकर जयकिशन
Lyrics By : हसरत जैपुरी
Performed By : लता मंगेशकर

रसिक बलमा, हाय दिल क्यों लगाया
तोसे दिल क्यों लगाया, जैसे रोग लगाया

जब याद आये तिहारी, सूरत वो प्यारी प्यारी
नेहा लगा के हारी, तङपूं मैं गम की मारी
रसिक...

ढूंढे हैं पागल नैना, पाए ना एक पल चैना
डसती हैं उजली रैना, कासे कहू मैं बह naa
रसिक...

Share:

सोमवार, 14 दिसंबर 2009

आजा सनम मधुर चांदनी - Aaja Sanam Madhur Chandni (Lata Mangeshkar, Manna Dey)



Movie/Album: चोरी चोरी (1956)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जैपुरी
Performed By: लता मंगेशकर, मन्ना डे

आजा सनम मधुर चांदनी में हम
तुम मिले तो वीराने में भी आ जाएगी बहार
झुमने लगेगा आसमान
कहता है दिल और मचलता है दिल
मोरे साजन ले चल मुझे तारों के पार
लगता नहीं है दिल यहाँ

भीगी-भीगी रात में, दिल का दामन थाम ले
खोयी खोयी ज़िन्दगी, हर दम तेरा नाम ले
चाँद की बहकी नज़र, कह रही है प्यार कर
ज़िन्दगी है एक सफ़र, कौन जाने कल किधर
आजा सनम मधुर चांदनी...

दिल ये चाहे आज तो, बादल बन उड़ जाऊं मैं

दुल्हन जैसा आसमां, धरती पर ले आऊँ मैं
चाँद का डोला सजे, धूम तारों में मचे
झूम के दुनियां कहे, प्यार में दो दिल मिल
आजा सनम मधुर चांदनी...

Share:

गुरुवार, 10 दिसंबर 2009

पंछी बनूँ उड़ती फिरूं - Panchhi Banoon Udti Firoon (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : चोरी चोरी (1956)
Music By : शंकर-जयकिशन
Lyrics By : हसरत जैपुरी
Performed By : लता मंगेशकर

पंछी बनूँ उड़ती फिरूं मस्त गगन में
आज मैं आज़ाद हूँ दुनिया के चमन में
हिल्लोरी...

ओ मेरे जीवन में चमका सवेरा
ओ मिटा दिल से वो गम का अन्धेरा
ओ हरे खेतों में गाए कोई लहरा
ओ यहाँ दिल पर किसी का न बैरा
रंग बहारों ने भरा मेरे जीवन में
आज मैं आज़ाद...

ओ दिल ये चाहे बहारों से खेलूं
ओ गोरी नदिया की धारों से खेलूं
ओ चाँद सूरज सितारों से खेलूं
ओ अपनी बाहों में आकाश ले लूं
बढ़ती चलूँ गाती चलूँ अपनी लगन में
आज मैं आज़ाद...

ओ मैं तो ओढूँगी बादल का आँचल
ओ मैं तो पहनूंगी बिजली की पायल
ओ छीन लूंगी घटाओं से काजल
ओ मेरा जीवन है नदिया की हलचल
दिल से मेरे लहरें उठे ठंडी पवन में
आज मैं आज़ाद...

Share: