2011 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
2011 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 जून 2012

दिल संभल जा ज़रा - Dil Sambhal Ja Zara (Murder 2)



Movie/Album: मर्डर 2 (2011)
Music By: मिथुन
Lyrics By: सईद कादरी
Performed By: मोहम्मद इरफ़ान, अरिजीत, सैम भट्ट

जब जब तेरे पास मैं आया इक सुकून मिला
जिसे मैं था भूलता आया वो वजूद मिला
जब आए मौसम गम के तुझे याद किया
जब सहमे तन्हांपन से तुझे याद किया
दिल संभल जा ज़रा फिर मोहब्बत करने चला है तू
दिल यहीं रुक जा ज़रा फिर मोहब्बत करने चला है तू
ऐसा क्यूँ कर हुआ, जानू ना, मैं जानू ना
दिल संभल जा ज़रा...

जिस राह पे, है घर तेरा
अक्सर वहाँ से हाँ मैं हूँ गुज़रा
शायद यही, दिल में रहा
तू मुझको मिल जाए क्या पता
क्या है ये सिलसिला
जानू ना, मैं जानू ना
दिल संभल जा ज़रा...

कुछ भी नहीं, जब दरमियाँ
फिर क्यूँ है दिल तेरे ही ख्वाब बुनता
चाहा की दे, तुझको भुला
पर ये भी मुमकिन हो ना सका
क्या है ये मामला
जानू ना, मैं जानू ना
दिल संभल जा ज़रा...

Share:

शुक्रवार, 1 जून 2012

कतिया करूँ - Katiya Karoon (Harshdeep Kaur, Rockstar)



Movie/Album: रॉकस्टार (2011)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: हर्षदीप कौर, सपना अवस्थी

कतिया करूँ, कतिया करूँ
सारी रातें कतिया करूँ
सारा दिन सोचा विच लंगदा
तेरे लै हूंण जियूं ते मरूं

एह तन मेरा
चरखा होवे
होवे उलफत यार दी
चित्ता रूप

नचदी फिरूं
टपदी फिरूं
कीली मैं
नपदी फिरूं
हद्द करूँ
यारा बुल्ले लुटिया करूँ
मैनूं डर हूंण नइयो जगदा
तेरे लै हूंण जियूं ते मरूं

Share:

मंगलवार, 24 अप्रैल 2012

तेरी मेरी, मेरी तेरी - Teri Meri, Meri Teri (Shreya Ghoshal, Rahat Fateh Ali Khan)



Movie/Album: बॉडीगार्ड (2011)
Music By: हिमेश रेशमिया
Lyrics By: शब्बीर अहमद
Performed By: राहत फ़तेह अली खान, श्रेया घोषाल

तेरी मेरी, मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयाँ ना हो पाए
इक लड़का, एक लडकी की ये कहानी है नयी
दो लफ़्ज़ों में ये बयाँ ना हो पाए

एक दूजे से हुए जुदा
जब एक दूजे के लिए बने
तेरी मेरी, मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में...

तुमसे दिल जो लगाया, दो जहां मैंने पाया
कभी सोचा न था ये, मीलों दूर होगा साया
क्यों खुदा तूने मुझे ऐसा ख्वाब दिखाया
जब हकीकत में उसे तोड़ना था
इक दूजे से हुए जुदा, जब इक दूजे के लिए बने
तेरी मेरी, मेरी तेरी...
तेरी मेरी बातों का हर लम्हां सबसे अनजाना
दो लफ़्ज़ों में...
हर एहसास में तू है, हर इक याद में तेरा अफ़साना
दो लफ़्ज़ों में...

सारा दिन बीत जाए, सारी रात जगाये
बस ख़याल तुम्हारा, लम्हां-लम्हां तड़पाये
ये तड़प कह रही है मिट जाए फासले
ये तेरे मेरे दरमियान जो है सारे
इक दूजे से हुए जुदा, जब इक दूजे के लिए बने
तेरी मेरी बातों का हर लम्हां सबसे अनजाना
दो लफ़्ज़ों में...
हर एहसास में तू है, हर एक याद में तेरा अफ़साना
दो लफ़्ज़ों में...
तेरी मेरी, मेरी तेरी...

Share:

गुरुवार, 19 जनवरी 2012

इश्क सूफ़ियाना - Ishq Sufiyana (Kamal Khan, Sunidhi Chauhan)



Movie/Album: द डर्टी पिक्चर (2011)
Music By: विशाल-ददलानी
Lyrics By: रजत अरोरा
Performed By: कमाल खान, सुनिधि चौहान

रब की कव्वाली है इश्क कोई
दिल की दिवाली है इश्क कोई
महकी सी प्याली है इश्क कोई
सुबह की लाली है इश्क
गिरता सा झरना है इश्क कोई
उठता सा कलमा है इश्क कोई
साँसों में लिपटा है इश्क कोई
आँखों में दिखता है इश्क

मेरे दिल को तू जांसे जुदा कर दे
यूँ बस तू , मुझको फना कर दे
मेरा हाल तू, मेरी चाल तू
बस कर दे आशिकाना
तेरे वास्ते, मेरा इश्क सूफ़ियाना

सोचूं तुझे तो है सुबह, सोचूं तुझे तो शाम है
मंजिलों पे अब तो मेरी, एक ही तेरा नाम है
तेरे आग में ही जलते, कोयले से हीरा बनके
ख़्वाबों से आगे चलके है तुझे बताना
तेरे वास्ते, मेरा इश्क सूफ़ियाना
मेरा इश्क सूफियाना...

साथ-साथ चलते-चलते हाथ छूट जायेंगे
ऐसी राहों में मिलो ना
बातें-वातें करते-करते रात कट जायेगी
ऐसी रातों में मिलो ना
क्या हम हैं क्या रब है
जहाँ तू है वहीँ सब है
तेरे लब मिले मेरे लब खिले
अब दूर क्या है जाना
तेरे वास्ते, मेरा इश्क सूफियाना
मेरा इश्क सूफियाना...

Share:

गुरुवार, 1 दिसंबर 2011

फिर से उड़ चला - Phir Se Ud Chala (Mohit Chauhan)



Movie/Album: रॉकस्टार (2011)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: मोहित चौहान

फिर से उड़ चला
उड़ के छोड़ा है जहां नीचे
मैं तुम्हारे अब हूँ हवाले
दूर-दूर लोग-बाग़ मीलों दूर ये वादियाँ

कर धुंआ धुंआ तन हर बदली चली आती है छूने
और कोई बदली कभी कहीं कर दे तन गीला ये है भी ना हो
किसी मंज़र पर मैं रुका नहीं
कभी खुद से भी मैं मिला नहीं
ये गिला तो है मैं खफ़ा नहीं
शहर एक से, गाँव एक से
लोग एक से, नाम एक
फिर से उड़ चला

मिट्टी जैसे सपने ये कित्ता भी
पलकों से झाड़ो फिर आ जाते हैं
इत्ते सारे सपने क्या कहूँ
किस तरह से मैंने तोड़े हैं छोड़े हैं क्यूँ
फिर साथ चले, मुझे ले के उड़े, ये क्यूँ

कभी डाल-डाल, कभी पात-पात
मेरे साथ-साथ, फिरे दर-दर ये
कभी सहरा, कभी सावन
बनूँ रावण क्यूँ मर-मर के
कभी डाल-डाल, कभी पात-पात
कभी दिन है रात, कभी दिन-दिन है
क्या सच है, क्या माया है दाता

इधर-उधर तितर-बितर
क्या है पता हवा लिए जाए तेरी ओर
खींचे तेरी यादें तेरी ओर
रंग बिरंगे वहमों में मैं उदास क्यूँ

Share:

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2011

कुन फाया कुन - Kun Faaya Kun (Rockstar, A.R.Rehman, Mohit Chauhan, Javed Ali)



Movie/Album: रॉकस्टार (2011)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: जावेद अली, मोहित चौहान, ए.आर.रहमान

कदम बढ़ा ले
हदों को मिटा ले
आजा खाली पल में
पी का घर तेरा
तेरे बिन खाली
आजा खालीपन में

रंगरेज़ा...
कुन फायाकुन कुन
फायाकुन फायाकुन
फायाकुन फायाकुन फायाकुन

जब कहीं पे कुछ नहीं, भी नहीं था
वही था, वही था
वही था, वही था

वो जो मुझमें समाया
वो जो तुझमें समाया
मौला वही-वही माया
कुन फायाकुन...

रंगरेज़ा रंग मेरा तन मेरा मन
ले ले रंगाई चाहे तक चाहे मन

सजरा सवेरा मेरे तन बरसे
कजरा अँधेरा तेरी जलती लौ
कतरा मिला जो तेरे दर बरसे
ओ मौला...
कुन फायाकुन...

मुझपे करम सरकार तेरा
अरज तुझे कर दे मुझे
मुझसे ही रिहा
अब मुझको भी हो दीदार मेरा
कर दे मुझेm मुझसे ही रिहा
मुझसे ही रिहा
मन के मेरे ये भरम
कच्चे मेरे ये करम
लेके चले हैं कहाँ
मैं तो जानूं ही ना
तू है मुझमें समाया
कहाँ लेके मुझे आया
मैं हूँ तुझमें समाया
तेरे पीछे चला आया
तेरा ही मैं एक साया
तूने मुझको बढ़ाया
मैं तो जग को न भाया
तूने गले से लगाया
हक तू ही है खुदाया
सच तू ही है खुदाया
कुन फायाकुन...

Share:

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2011

दिन परेशां है - Din Pareshan Hai (Bol, Sajjad Ali)



Movie/Album: बोल (2011)
Music By: सज्जाद अली
Lyrics By: अली मोइन, सज्जाद अली
Performed By: सज्जाद अली

दिन परेशां है, रात भारी है
ज़िन्दगी है के, फिर भी प्यारी है
क्या तमाशा है, कब से जारी है
ज़िन्दगी है के...

इस कहानी को, कौन रोकेगा
उम्र ये सारी कौन सोचेगा
साथ काटी है, या गुज़ारी है
ज़िन्दगी है के...

रंगों से कहूं, लकीरों से कहूं
मैली-मैली सी तस्वीरों से कहूं
बेक़रार सी, बेक़रारी है
ज़िन्दगी है के...

Share:

शुक्रवार, 9 सितंबर 2011

साथिया - Saathiya (Shreya Ghoshal, Singham)



Movie/Album: सिंघम (2011)
Music By: अजय गोगावले, अतुल गोगावले
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By:श्रेया घोषाल, अजय गोगावले

साथिया
पगले से दिल ने ये क्या किया
चुन लिया
तुझको दीवाने ने चुन लिया

दिल तो उड़ा-उड़ा रे
आसमान में बादलों के संग
ये तो मचल-मचल के
गा रहा है सुन नयी सी धुन

बदमाश दिल तो ठग है बड़ा
बदमाश दिल ये तुझसे जुड़ा
बदमाश दिल मेरी सुने ना ज़िद पे अड़ा

अच्छे लगे, दिल को मेरे, हर तेरी बात रे
साया तेरा, बन के चलूँ, इतना है ख्वाब रे
काँधे पे सर, रख के तेरे, कट जाये रात रे
बीते ये दिन, थामे तेरा, हाथों में हाथ रे
ये क्या हुआ, मुझे मेरा ये दिल
फिसल-फिसल गया
ये क्या हुआ, मुझे मेरा जहां
बदल-बदल गया
बदमाश दिल तो...

नींदें नहीं, चैना नहीं, बदलूं में करवटें
तारे गिनूँ, या मैं गिनूँ, चादर की सलवटें
यादों में तू, ख्वाबों में तू, तेरी ही चाहतें
जाऊं जिधर, ढूँढा करूँ, तेरी ही आहटें
ये जो है दिल मेरा, ये दिल सुना ना
कह रहा यही
वो भी क्या ज़िन्दगी, है ज़िन्दगी कि
जिसमें तू नहीं
बदमाश दिल तो...

Share:

बुधवार, 7 सितंबर 2011

रब्बा मैं तो मर गया - Rabba Main To Mar Gaya (Mausam)



Movie/Album: मौसम (2011)
Music By: प्रीतम चक्रवर्ती
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: शाहिद माल्या

कोई दिल बेकाबू कर गया
और इश्काँ दिल में भर गया
आँखों-आँखों में वो लाखों गल्लां कर गया
ओ रब्बा मैं तो मर गया
शदायी मुझे कर गया

अब दिल चाहे ख़ामोशी के होठों पे मैं लिख दूं
प्यारी सी बातें कई
कुछ पल मेरे नाम करे वो, मैं भी उसके नाम पे
लिखूं मुलाकातें कई
पहली ही तकनी में बन गयी जान पे
नैणा-वैणा उसके मेरे दिल पे छपे
अब जाऊं कहाँ पे, दिल रुका है वहाँ पे
जहां देख के मुझे वो आगे बढ़ गया
ओ रब्बा मैं तो...

मौसम के आज़ाद परिंदे, हाथों में है उसके
या वो बहारों सी है
सर्दी की वो धूप के जैसी, गर्मी की शाम है
पहली फुहारों सी है
मेरे प्यार का मौसम भी है, लगे मेरी महरम भी है.
जाने क्या क्या दो आँखों में मैं पढ़ गयाओ रब्बा मैं तो...

Share:

गुरुवार, 25 अगस्त 2011

अम्बर तक यही नाद गूंजेगा - Ambar Tak Yahi Naad Goonjega (Kailash Kher)



Performed By: कैलाश खेर/कैलासा

आओ मिलके साथ में
आज के हालात में
लाने है नए उजाले
बेहोशी की आदत के
झूठ की इबादत के
आँखों से हटाओ जाले

अब जागो तो सब जागो
अम्बर तक यही नाद गूंजेगा

हाँ अब मेरी बारी है
मेरी ज़िम्मेदारी है
आँखें गाड़े सच के साथ हूँ खड़ा
मिटने की तैयारी है
अब तो लम्बी पारी है
सर पे जोश अब होश का चढ़ा
अब बदले तो युग बदले
अम्बर तक यही...

मिटटी डहने लगी हैं
जब जड़ें पुकारे
देश तेरे साथ है
अन्ना हजारे

Share:

सोमवार, 22 अगस्त 2011

हाल-ए-दिल - Haal-e-Dil (Murder 2)



Movie/Album: मर्डर २ (2011)
Music By: हर्षित सक्सेना
Lyrics By: सईद कादरी
Performed By: हर्षित सक्सेना

ऐ काश, काश यूँ होता
हर शाम, साथ तू होता
चुप चाप, दिल ना यूँ रोता
हर शाम, साथ तू होता

गुज़ारा हो तेरे, बिन गुज़ारा
अब मुश्किल है लगता
नज़ारा हो तेरा, ही नज़ारा
अब हर दिन है लगता

हाल-ए-दिल तुझको सुनाता
दिल अगर ये बोल पाता
बाखुदा तुझको है जाता जां
तेरे संग जो पल बिताता
वक़्त से मैं वो मांग लाता
याद करके मुस्कुराता

तू मेरी राह का सितारा
तेरे बिना हूँ मैं आवारा
जब भी तन्हाई ने सताया
तुझको बे साखता पुकारा
चाहते है मेरी ला फ़ना
पर मेरी जां दिल में हूँ रखता
हाल-ए-दिल...

ख्वाबों का कब तक लूं सहारा
अब तो तू आ भी जा खुदारा
मेरी ये दोनों पागल आँखें
हर पल मांगे तेरा नज़ारा
समझाऊं इनको किस तरह
इनपे मेरा बस नहीं चलता
हाल-ए-दिल...

Share:

मंगलवार, 17 मई 2011

ती आमो - Te Amo (Sunidhi Chauhan, Ash King, Mohit Chauhan)



Movie/Album : दम मारो दम (2011)
Music By : प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By : जयदीप साहनी
Performed By : सुनिधि चौहान, एश किंग, मोहित चौहान

किसी को सपना लगे तू, किसी को बहती हवा
किसी को बस बातों में, करे पल में यहाँ-वहाँ
किसी के सौ झूठ सुन ले, किसी का सच भी गुनाह
किसी की बस यादों में, करे हलचल सारा जहां
ती आमो मी ती आमो
तू छाँव है, तू धूप है
ती आमो मी ती आमो
तेरे हज़ारों रूप है
कोई समझा नहीं, जो भी है बस खूब है
Falling so crazy in love
ती आमो...

कभी लगे रातों में मैं, ख़्वाबों से बातें करूं
सुबह उन्हीं ख़्वाबों को मैं काबू करूं
कभी लगे तारों से भी, ऊँची उड़ानें भरूं
कभी लगे बादलों से जेबें भरूं
ती आमो मी ती आमो
तारे गिनूं तेरे लिए
ती आमो मी ती आमो
सारे चुनुं तेरे लिए
ख्वाब सारे बुनूं तेरी ही तेरे लिए
Falling so...

कभी लगे मिली नहीं, तुमसे मैं ख़्वाबों में भी
कभी लगे कहीं तो है रिश्ता कोई
कभी लगे छूऊँ तुम्हें, यूँ ही ख्यालों में ही
कभी लगे नहीं-नहीं चोरी नहीं
ती आमो मी ती आमो
तू पास है पर दूर है
ती आमो...
जाता नहीं ये नूर है
तेरी चोरी भी ये मंज़ूर-मंज़ूर है
Falling so...

Share:

बुधवार, 20 अप्रैल 2011

साएबो - Saibo (Shreya Ghoshal, Tochi Raina)



Movie/Album : शोर इन द सिटी (2011)
Music By : सचिन जिगर
Lyrics By : प्रिया पांचाल
Performed By : श्रेया घोषाल, तोची रैना

मन ये साहेब जी, जाणे है सब जी
फिर भी बनाये बहाने
नैणा नवाबी जी, देखें है सब जी
फिर भी न समझे इशारे
मन ये साहेब जी, हाँ करता बहाने
नैणा नवाबी जी, न समझे इशारे
धीरे-धीरे
नैणों को धीरे-धीरे
जिया को धीरे-धीरे
भायो रे साएबो
धीरे-धीरे
बेगाना धीरे-धीरे
अपना सा धीरे-धीरे
लागे रे साएबो

सुर्खियाँ है हवाओं में
दो दिलों के मिलने की
अर्ज़ियाँ है नज़ारों में
लम्हां ये थम जाने की
कैसे हुज़ूर जी ये लब दिखलाये
चुप्पी लगा के भी गज़ब है ये ढाये
धीरे-धीरे...

Share:

तेरी जुस्तजू (सांवरे) - Teri Justajoo (Saanware) (Roop Kumar Rathod)



Movie/Album : शोर इन द सिटी (2011)
Music By : सचिन जिगर, हरप्रीत
Lyrics By : समीर, प्रिया पांचाल
Performed By : रूप कुमार राठोड़

तेरी जुस्तजू
सांवरे सांवरे सांवरे
तेरे बिन सूनी-सूनी है अँखियाँ
तेरे बिन लम्हां-लम्हां है सदियाँ
सूना-सूना जहां लागे रे
सांवरे...

तू मेरे दिल की दुआ,
तू ही मेरी हर ख़ुशी
शामिल है तू रूह में,
तू ही मेरी ज़िन्दगी
तेरी यादों का सावन है,
प्यासी-प्यासी ये धड़कन है
बस तू नज़र आये रे
सांवरे...

सैंयारों से रात भर,
करते हैं हम गुफ़्तगू
अरमानों की भीड़ में,
तेरी ही है जुस्तजू
सूनी-सूनी सी हसरत है,
कैसी तेरी मोहब्बत है
कुछ ना मुझे भाये रे
सांवरे...

Share:

रविवार, 20 फ़रवरी 2011

अभी कुछ दिनों से - Abhi Kuch Dino Se (Mohit Chauhan)



Movie/Album : दिल तो बच्चा है जी (2011)
Music By : प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By : नीलेश मिश्रा
Performed By : मोहित चौहान

अभी कुछ दिनों से लग रहा है
बदले-बदले से हम हैं
हम बैठे-बैठे दिन में सपने
देखते नींदें कम हैं

अभी कुछ दिनों से सुना है दिल का
रौब ही कुछ नया है
कोई राज़ कमबख्त है छुपाये
खुदा ही जाने कि क्या है
है दिल पे शक मेरा
इसे प्यार हो गया

अभी कुछ दिनों से मैं सोचता हूँ
कि दिल की थोड़ी सी सुन लूं
यहाँ रहने आएगी
दिल सजा लूं मैं
ख्वाब थोड़े से बुन लूं
है दिल पे...

तू बेखबर, या सब खबर
इक दिन ज़रा मेरे मासूम दिल पे गौर कर
पर्दों में मैं, रख लूं तुझे
के दिल तेरा आ ना जाए कहीं ये गैर पर
हम भोले हैं, शर्मीले हैं
हम हैं ज़रा सीधे मासूम इतनी खैर कर
जिस दिन कभी जिद पे अड़े
हम आएंगे आग का तेरा दरिया तैर कर

अभी कुछ दिनों से लगे मेरा दिल
धुत हो जैसे नशे में
क्यूँ लड़खड़ाए ये बहके गाये
है तेरे हर रास्ते में
है दिल पे...

बनके शहर चल रात भर
तू और मैं तो मुसाफिर भटकते हम फिरे
चल रास्ते जहाँ ले चले
सपनों के फिर तेरी आहों में थक के हम गिरे
कोई प्यार की, तरकीब हो
नुस्खे कोई जो सिखाये तो हम भी सीख लें
ये प्यार है, रहता कहाँ
कोई हमसे कहे उससे जा के पूछ लें

मैं सम्भालूँ पाँव फिसल न जाऊं
नयी-नयी दोस्ती है
ज़रा देखभाल संभल के चलना
कह रही ज़िन्दगी है
है दिल पे...

Share:

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2011

सपने - Sapney (Suhas Shetty)



Movie/Album : टर्निंग ३० (2011)
Music By : सिद्धार्थ-सुहास
Lyrics By : कुमार
Performed By : सुहास शेट्टी

सपने
खिले हुए रंगों से, उड़े हुए पतंगों से
अम्बर से है ऊँचे
टुकड़े
बुझे हुए सूरज के अभी-अभी हैं चमके
रोशन है उम्मीदें
दी सुबह ने आहटें
सारे अरमां नींदों से जागे हैं
अब तो पीछे कुछ नहीं
जिन्हें मिलना है मंज़र वो आगे हैं

खुद को ढूँढा यहाँ दूसरों में
बस भटकते रहे फासलों में
वक़्त बन के लहर बह गया
जाते-जाते मगर कह गया
जिसे ढूँढ़ते हैं वो
ख़ुशी अपने अन्दर ही रहती है
है खुद में जहाँ तेरा
ज़िन्दगी भी हमसे ये कहती है

अब है चेहरा नया मंज़िलों का
अब सफ़र है नए सिलसिलों का
हमसफ़र बनके ये हौसला
नयी दिशा में कहीं ले चला
अब मिला है जो रास्ता
इन क़दमों में चलने की ख्वाहिश है
जिन्हें देखा दूर से
उन लम्हों को छूने की कोशिश है
सपने...

Share: